निक जोनस को 'सेक्सी टेक्स्ट' करने के सवाल पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये जवाब, जानकर हैरान हो जाएगें आप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 23, 2019 08:52 AM2019-03-23T08:52:30+5:302019-03-23T08:52:30+5:30
प्रियंका हाल ही में एंडी कोहेन के शो वॉच व्हाट हैपेन्स लाइव विद एंडी कोहेन के शो पर नजर आईं थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी पॉप सिंगर निक जोनस के साथ दिसंबर 2018 में फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही प्रियंका चर्चा में हैं। देसी गर्ल एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाया नहीं है।
प्रियंका हाल ही में एंडी कोहेन के शो वॉच व्हाट हैपेन्स लाइव विद एंडी कोहेन के शो पर नज़र आईं थी।इस शो पर उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में खुलकर बात की और शो के 'I Do's और I Don'ts' राउंड पर हिस्सा लिया। इसी दौरान प्रियंका से होस्ट कोहेन नेएक अजीब सा सवाल किया।
होस्ट ने पूछा कि क्या वह लॉन्ग डिस्टेंस कपल के बीच सेक्सटिंग (सेक्स मेसेज) या फेसटाइम सेक्स में यकीन करती हैं? तो उन्होंने कहा कि हां क्यों नहीं? इसके बाद जब होस्ट ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी निक जोनस को सेक्स मेसेज भेजे, तो इस पर पहले प्रियंका ने 'ना' में जवाब दिया, लेकिन तुरंत ही कहा कि एक बार मैंने कोशिश की थी।
प्रियंका के इिस जवाब के बाद दोनों जमकर हंसे। देसी गर्ल जल्द ही 'द स्काई इज़ पिंक' में नज़र आएंगी। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था कि वह होली पर अपने हर ना आने के कारण दुखी हैं और भारत को याद कर रही हैं।