लाइव न्यूज़ :

लोग कहते थे मैं पागल हूं, फिल्म देखने कोई थिएटर नहीं आएगा; 'सूर्यवंशी' के देरी से रिलीज पर रोहित शेट्टी

By अनिल शर्मा | Updated: November 17, 2021 13:19 IST

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं अक्षय कुमार अभिनीत सूर्यवंशी 200 का आंकड़ा पार करने के करीब है। फिल्म ने मुंबई और गुजरात में शानदार प्रदर्शन किया है। महज 10 दिनों में ही फिल्म ने 159 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सूर्यवंशी 19 महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैसूर्यवंशी 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब हैफिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं

मुंबईः निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा है कि फिल्म 'सूर्यवंशी' को 19 महीने तक रोककर रखने के फैसले को कई लोगों ने गलत कहा था। उन्होंने कहा कि रिलीज से एक दिन पहले (गुरुवार) तक भी बहुत लोग कह रहे थे, 'वह पागल हो गया है, सिनेमाघरों में कोई आने वाला नहीं है'। पता था कि मुझे रिस्क लेना पड़ेगा पर हमने कई चीज़ों का विश्लेषण किया था।

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं अक्षय कुमार अभिनीत सूर्यवंशी 200 का आंकड़ा पार करने के करीब है। फिल्म ने मुंबई और गुजरात में शानदार प्रदर्शन किया है। महज 10 दिनों में ही फिल्म ने 159 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

 इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में रोहित ने कहा, इन 19 महीनों में काफी उतार-चढ़ाव आए।खूब चर्चाएं हुईं और ढेरों ऑफर्स भी। लेकिन, मेरा हमेशा से मानना था कि यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होनी चाहिए। ताकि दर्शकों को वह अनुभव महसूस हो जो हमने बनाया है।

 दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा कि  19 महीने बाद फिल्म रिलीज हुई है और मैं दर्शकों का शुक्रगुजार हूं कि उन्हें फिल्म इतनी पसंद आ रही है। सूर्यवंशी के निर्देशक ने आगे कहा, मैं वास्तव में खुश हूं कि अब चीजें बदल रही हैं। लोग सिनेमाघरों में जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है और लोग सामान्य हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते मैं चाहता हूं कि भविष्य में रिलीज होने वाली सभी फिल्में बहुत अच्छा प्रदर्शन करें।

टॅग्स :रोहित शेट्टीअक्षय कुमारहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!