विनोद मेहरा के बेटे रोहन-तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 2, 2020 11:42 AM2020-03-02T11:42:47+5:302020-03-02T11:42:47+5:30

एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा के अफेयर को लेकर ऐसी चर्चा है कि वे प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल के साथ रिलेशन में हैं

rohan mehra dating sonnalli seygall pyar ka punchnama actress | विनोद मेहरा के बेटे रोहन-तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

विनोद मेहरा के बेटे रोहन-तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Highlights सैफ अली खान की फिल्म बाजार से रोहन मेहरा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा हैतारा से ब्रेकअप के बाद प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल संग रोहन के अफेयर की चर्चा है

अपने जमाने के फेमस एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा ने भी पर्दे पर कदम रख लिए हैं। रोहन अपने रिलेशनशिप्स को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। सैफ अली खान की फिल्म बाजार से उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। रोहन का स्टूडेंट ऑफ द ईयर एक्ट्रेस तारा सुतारिया संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं। अब एक्टर का एक नई एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है।

स्पॉर्टबॉय की खबर के अनुसार तारा से ब्रेकअप के बाद प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल संग एक्टर के अफेयर की चर्चा है। हाल ही में रोहन और सोनाली ने खास तरीके से वैलेंटाइन्स डे मनाया है। वह श्रीलंका के एक कसीनो ओनर की फर्माइश पर पहुंचे थे।कपल 14 फरवरी को खास कार्यक्रम का हिस्सा बने, इसके बाद कार्यक्रम में बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी भी पहुंची थी।

इस इवेंट में मीडिया को काफी दूर रखा गया था यही कारण है कि रोहन और सोनाली की कोई फोटो सामने नहीं आई है। दोनों के गुपचुप अफेयर की खबरें इन दिनों काफी चोरों पर हैं। 

वहीं सोनाली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा है कि वह रोहन से अब तक केवल 2, 3 बार मिली है।  इससे पहले रोहन और तारा सुतारिया के अफेयर की खबरें भी काफी जोरों पर रही थीं, हालांकि ये अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था।


तारा सुतारिया की बात करें तो रोहन से अलग होने के बाद खबर आई थी मरजावां एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनका अफेयर चला था। वहीं इन दिनों  अरमान जैन की शादी में तारा सुतारिया अरमान के भाई आदर जैन के साथ नजर आईं। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे हैं।
 

Web Title: rohan mehra dating sonnalli seygall pyar ka punchnama actress

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे