लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती भायकुला जेल पहुंची, 14 दिन यहीं कटेंगी रातें

By भाषा | Updated: September 9, 2020 13:21 IST

मंगलवार की रात अभिनेत्री एजेंसी के कार्यालय में ही रहीं। एनसीबी ने दावा किया कि वह मादक पदार्क 'सिंडेकट' की सक्रिय सदस्य थीं और उन्होंने राजपूत, अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए मादक पदार्थ खरीदे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती को अब जेल में शिफ्ट कर दिया गया हैरिया 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगी

मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने के एक दिन बाद उन्हें एजेंसी के दक्षिणी मुंबई स्थित कार्यालय से भायकुला जेल ले जाया गया। मंगलवार को रिया को उनके 'लिव इन पार्टनर' सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद ही उन्हें एक स्थानीय अदालत ने 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बुधवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर अभिनेत्री को एजेंसी के अधिकारी भायकुला जेल ले जाने के लिए रवाना हुए। मंगलवार की रात अभिनेत्री एजेंसी के कार्यालय में ही रहीं। एनसीबी ने दावा किया कि वह मादक पदार्क 'सिंडेकट' की सक्रिय सदस्य थीं और उन्होंने राजपूत, अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए मादक पदार्थ खरीदे थे। अदालत ने अभिनेत्री की जमानत याचिका खारिज कर दी।

हालांकि एनसीबी ने यह भी बताया कि वह अभिनेत्री को अपने हिरासत में नहीं रखना चाहती है क्योंकि वह उनसे तीन दिन तक पूछताछ कर चुकी है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उन्हें कोविड-19 जांच के लिए मध्य मुंबई के बीएमसी संचालित सायन अस्पताल ले जा जाया गया।

वहां उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें दक्षिणी मुंबई के एजेंसी के कार्यालय शाम सात बजकर 15 मिनट के आसपास ले जाया गया और वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया।

टॅग्स :रिया चक्रवर्ती
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिया चक्रवर्ती को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टRs 500-crore app-based fraud: 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी केस में रिया चक्रवर्ती, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को नोटिस

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Birthday: सुशांत के बर्थडे पर इमोशनल हुईं बहन श्वेता और रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पोस्ट देख भावुक हुए फैन्स

टीवी तड़काRoadies 19: रिया चक्रवर्ती के टीम मेंबर वाशु जैन बने विजेता, जीत पर कहा- "शो में सीखा धैर्य और दृढ़ संकल्प"

टीवी तड़कापुराने दिनों और संघर्ष के बारे में रिया चक्रवर्ती ने की बात, कहा- मेरे बारे में बहुत सी बातें कही गई हैं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस