ऋषि कपूर की बेटे रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं अस्थियां, परिवार के साथ खास समय में आलिया भट्ट भी रहीं साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 4, 2020 06:54 AM2020-05-04T06:54:38+5:302020-05-04T06:54:38+5:30

ऋषि के अंतिम संस्कार में किसी के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। जहां नीतू और आलिया रोती नजर आईं तो वहीं बेटे रणबीर एक दम शांत से नजर आए जैसे उनको कोई धक्का लग गया हो

rishi kapoor s ashes immersed by ranbir kapoor alia bhatt neetu kapoor | ऋषि कपूर की बेटे रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं अस्थियां, परिवार के साथ खास समय में आलिया भट्ट भी रहीं साथ

ऋषि कपूर की बेटे रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं अस्थियां, परिवार के साथ खास समय में आलिया भट्ट भी रहीं साथ

Highlightsऋषि कूपर की अस्थियां भी विसर्जित कर दी गई हैंइस मौके पर ऋषि के परिवार के अलावा आलिया भट्ट भी नजर आईं

बॉलीवुड ने अपने बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया है। ऋषि एक नायाब एक और इंसान के तौर पर जाने जाते हैं। एक्टर ने 67 साल पर दुनिया को अलविदा कहा है।उनकी अंतिम विदाई अस्पताल से हुई और एंबुलेंस सीधे श्मशान घाट पहुंची। अंतिम यात्रा में सिर्फ लोगों को मौजूद रहने की परमिशन दी गई थी, ऐसे में परिवार के करीबी लोग ही वहां पहुंचे थे।

ऋषि के अंतिम संस्कार में किसी के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। जहां नीतू और आलिया रोती नजर आईं तो वहीं बेटे रणबीर एक दम शांत से नजर आए जैसे उनको कोई धक्का लग गया हो। इस नजारे ने फैंस तक को अंदर तक हिलाकर रख दिया है। अब ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है। 

पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनकी बहन रिद्धिमा कपूर मां नीतू कपूर पहुंची थीं। परिवार के साथ इस समय भी आलिया भट्ट नजर आईं। आलिया के अलावा अयॉन मुखर्जी में नजर आए।

 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हुआ था। एक्टर मुंबई के एचएन फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती थे। रणबीर कपूर ने पूरे विधि विधान के साथ पिता अस्थियों को बाण गंगा में विसर्जित किया है। इस मौके पर उनके साथ कई पंडित भी नजर आए हैं।

दिल्ली में होने के वजह से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाई थीं। लेकिन अस्थियां विसर्जन के वक्त वो अपने परिवार के साथ मौजूद रहीं। इस दौरान घाट पर एक पूजा का भी आयोजन कराया गया। 

ऋषि की प्रार्थना सभा

प्रेयर मीट से नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर की फोटो सामने आई है। दोनों ऋषि कपूर की फोटो के पास बैठे हैं। रणबीर ने इस दौरान सिर पर पगड़ी बांधी हुई है। इसके साथ ही दोनों ने व्हाइट कपड़े पहने हुए हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को मार्मिक श्रद्धांजलि देते हुए प्रेम से भरे जीवन के दोनों के सफर को याद किया।

इससे पहले शनिवार को नीतू ने कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा की जिसमें वह एक पेय का आनंद लेते और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते दिखते हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “हमारी कहानी खत्म हुई।” बॉलीवुड के पर्दे और पर्दे से इतर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक, ऋषि और नीतू कपूर की जोड़ी थी। वे लगभग 40 साल से शादी के बंधन में बंधे हुए थे। 

Web Title: rishi kapoor s ashes immersed by ranbir kapoor alia bhatt neetu kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे