Rishi Kapoor One Month Death Anniversary: ऋषि की याद में नीतू के छलके आंसू, फोटो शेयर कर लिखा- मैं जा चुका हूं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 30, 2020 03:13 PM2020-05-30T15:13:20+5:302020-05-30T15:13:20+5:30
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर हम सबको छोड़कर चले गए हैं। लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वह हमेशा हमारे जहन में जिंदा रहेंगे। सोशल मीडिया पर उनके फैंस अभी भी उनकी तस्वीरें शेयर कर , उन्हें याद कर रहे हैं। आज ऋषि कपूर के निधन को पूरा एक महीना हो गया है। 30 अप्रैल को एक्टर ने आखिरी सांस ली थी। ऋषि कपूर की वाइफ नीतू कपूर भी ऋषि को लेकर लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त रही हैं।
हाल ही में नीतू ने एक खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।ऋषि कपूर की याद में नीतू सिंह (Neetu Singh) ने भावुक होकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर आपकी आंखे नम हो जाएगी।
नीतू ने आज ऋषि कपूर के साथ की एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं। दोनों की ये साथ की फोटो बेहद ही प्यारी है। इस फोटो को फैंस भी दिल से पसंद कर रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते नीतू ने बेहद इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है।
नीतू ने कैप्शन में लिखा,"मुझे शुभकामनाएं दीजिए खुशी के साथ बिना किसी दुख या आंसू के मुझे हंसी के साथ अलविदा कीजिए ताकि उसे मैं अपने दिल में समेट लूं, जब मैं जा चूका हूं। नीतू का ये इमोशनल पोस्ट फैंस की आंखों में आंसू ला देने वाला है।
ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल को मुंबई के सर. एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीटर के माध्यम से ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी। यह खबर बाहर आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर उमड़ गई थी।