ऋषि कपूर का निधन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हुए दुखी, लिखा- एक और लेजेंड आज हमारे बीच से चला गया

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2020 10:13 AM2020-04-30T10:13:44+5:302020-04-30T10:19:06+5:30

ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के कई अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

rishi kapoor death reaction rahul gandhi | ऋषि कपूर का निधन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हुए दुखी, लिखा- एक और लेजेंड आज हमारे बीच से चला गया

ऋषि कपूर का निधन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी हुए दुखी, लिखा- एक और लेजेंड आज हमारे बीच से चला गया

Highlights फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

फिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को इरफान खान के जाने का गम अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि गुरुवार को एक और दिग्गज अलविदा कह गया। ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

ऋषि ने 67 साल पर अंतिम सांस ली है। ऐसे में फैंस हो या फिर सेलेब्स किसी को भी उनके जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है। बॉलीवुड के कई अभिनेता, नेता समेत कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया। राहुल गांधी ने लिखा कि ये हफ्ता भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुख देने वाला है, एक और लिजेंड ऋषि कपूर आज हमारे बीच से चले गए। एक शानदार अभिनेता, जो हर जेनरेशन के लिए प्रेरणादायी थी।

ऋषि कपूर को खराब तबीयत के चलते दक्षिण मुम्बई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक वो पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में थे। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर को जब एबीपी न्यूज़ ने फोन कर इस खबर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।

Web Title: rishi kapoor death reaction rahul gandhi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे