ऋषि कूपर की बेटी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई हुईं रवाना, लिखा- ‘घर आ रही हूं मां’

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 1, 2020 01:03 PM2020-05-01T13:03:25+5:302020-05-01T13:03:25+5:30

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पापा को आखिरी बार नहीं देख पाईं। ऋषि कपूर का निधन मुंबई में हुआ और रिद्धिमा दिल्ली में थीं

rishi kapoor daughter riddhima leave delhi to mumbai | ऋषि कूपर की बेटी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई हुईं रवाना, लिखा- ‘घर आ रही हूं मां’

ऋषि कूपर की बेटी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई हुईं रवाना, लिखा- ‘घर आ रही हूं मां’

Highlightsऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया हैऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है। गुरूवार को मुंबई में ऋषि कपूर ने आकिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

ऐसे में एक्टर के अंतिम दर्शन उनकी बेटी रिद्धिमा नहीं कर पाई हैं। हालांकि रिद्धिमा को मुंबई जाने की इजाजत मिल गई थी। लेकिन उनको बाई रोड जाने की इजाजत मिली थी।  यही कारण है कि वह पिता के अंतिम दर्शन के लिए नहीं पहुंच पाई हैं। अब रिद्धिमा आज दिल्ली से मुंबई के लिए रोड के जरिए रवाना हुईं हैं।

रिद्धिमा अपनी कार से ही दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी कार की खिड़की नज़र आ रही है और खाल रास्ता दिख रहा है। वीडियो शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, ‘घर आ रही हूं मां’।

पिता के लिए इमोशनल पोस्ट

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने दुख को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। रिद्धिमा ने पिता के साथ की एक बहुत ही प्यारी फोटो शेयर की है साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि पापा  तुमसे प्यार करूंगी - मेरे सबसे मजबूत योद्धा मैं आपको  हर रोज याद करूंगी। मैं आपकी फेसटाइम कॉल हर रोज याद करूंगी! जब तक कि हम फिर से मिलेंगे पापा आई लव यू - आपकी मुश्क हमेशा के लिए।

Web Title: rishi kapoor daughter riddhima leave delhi to mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे