लाइव न्यूज़ :

बेटे रणबीर कपूर को ऋषि कपूर ने अंतिम वक्त पर बुलाया था पास, की थी बातें!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 16:07 IST

अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अभी तक फैन्स इरफान खान की मौत की खबर से ऊबर भी नहीं पाए थे कि लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से एक बार फिर पूरे देश में खलबली मचा दी है

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड ने अपने बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया है। ऋषि एक नायाब एक और इंसान के तौर पर जाने जाते हैं

बॉलीवुड ने अपने बेहतरीन एक्टर ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया है। ऋषि एक नायाब एक और इंसान के तौर पर जाने जाते हैं। एक्टर ने 67 साल पर दुनिया को अलविदा कहा है।उनकी अंतिम विदाई अस्पताल से हुई और एंबुलेंस सीधे श्मशान घाट पहुंची। अंतिम यात्रा में सिर्फ लोगों को मौजूद रहने की परमिशन दी गई थी, ऐसे में परिवार के करीबी लोग ही वहां पहुंचे थे।

ऋषि के अंतिम संस्कार में किसी के भी आंसू नहीं रुक रहे थे। जहां नीतू और आलिया रोती नजर आईं तो वहीं बेटे रणबीर एक दम शांत से नजर आए जैसे उनको कोई धक्क लग गया हो। इस नजारे ने फैंस तक को अंदर तक हिलाकर रख दिया है।

ऋषि ने रणबीर को बुलाया

पीपिंगमून की खबर के अनुसार ऋषि के अंतिम पलों में बेटे रणबीर उनसे मिलने गए थे। इतना ही नहीं बाप बेटे ने बातें भी की थीं। खबर के अनुसार जब ऋषि को खुद की स्थिति ठीक नहीं लगी तो उन्होंने आधी रात को बेटे को आईसीयू में ही बुलाया था। रणबीर अपने पिता के पास बैठे रहे और दोनों के बीच काफी देर तक बातें होती रहीं।

इतना ही नहीं रणबीर के बाहर निकलने के बाद रणबीर और नीतू एक दूसरे को संभालते नजर आए। खबर के अनुसार अंत समय में एक्टर के सभी बॉडी पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था। लेकिन उस वक्त किसी को नहीं पता होगा कि ऋषि सभी को छोड़कर चले जाएंगे

नीतू ने पोस्ट किया था शेयर

एक्टर के निधन के बाद अब ऋषि की पत्नी नीतू कपूर ने एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है और आधिकारिक बयान जारी किया है। नीतू की ओर से जारी किए बयान में लिखा है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में शांति से निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि उन्होंने उन्हें अंतिम मनोरंजन दिया।

वह जोवियल रहा और दो महाद्वीपों में दो साल के उपचार के माध्यम से पूरी तरह से जीने के लिए दृढ़ था। परिवार, दोस्त, भोजन और फिल्में उनका ध्यान बनी रहीं और इस दौरान उनसे मिलने वाला हर कोई इस बात से हैरान था कि उन्होंने अपनी बीमारी को किस तरह से दूर नहीं होने दिया।

वह अपने प्रशंसकों के प्यार के लिए आभारी थे जो दुनिया भर से आए थे। उनके निधन में, वे सभी समझेंगे कि वह एक मुस्कान के साथ याद किया जाना पसंद करेंगे और आँसू के साथ नहीं।

टॅग्स :ऋषि कपूररणबीर कपूरनीतू सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?