लाइव न्यूज़ :

केवल दोस्त ही नहीं रिश्तेदार भी थे ऋषि-अमिताभ, जानिए खास कनेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 30, 2020 12:53 IST

ऋषि कपूर के निधन की खबर सबसे पहले एक्टर अमिताभ बच्चन ने दी थी। ऐसे तो हर किसी को पता है कि अमिताभ और ऋषि बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में आज (30 अप्रैल) को निधन हो गयाबीते दिन अभिनेता इमरान खान के सदमे से लोग ऊभर ही नहीं पाए थे कि ये भारी क्षति हो गई है।

ऋषि कपूर के निधन की खबर सबसे पहले एक्टर अमिताभ बच्चन ने दी थी। ऐसे तो हर किसी को पता है कि अमिताभ और ऋषि बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन फैंस को शायद ही पता हो कि असल जिंदगी में दोनों की परिवारित रिश्तेदारी भी है।

ऋषि-अमिताभ रिश्तेदार

अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर रियल लाइफ में एक दूसरे के समधी हैं। फैंस के मन में सवाल होगा कि कैसे अमिताभ और ऋषि आपस में समधी हो गए हैं। दरअसल अमिताभ की बेटी  श्वेता नंदा ने रंजन नंदा और ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से 16 फरवरी 1997 को शादी की थी। ऋतु नंदा ऋषि कपूर की बहन है।

इस रिश्ते के हिसाब से ऋषि कपूर श्वेता नंदा के ममिया ससुर लगते हैं।ऋषि कपूर श्वेता के ममिया ससुर और अमिताभ बच्चन उनके पिता हैं तो इस लिहाज से दोनों एक-दूसरे के समधी हुए हैं।साल 2002 में अभिषेक बच्‍चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूट गई थी। लेकिन इस रिश्ते के टूटने की वजह से ऋषि और अमिताभ की दोस्ती में कोई तनाव नहीं हुआ था।

अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।

अभिनेता ऋषि कपूर के भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘ वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’अभिनेता ऋषि कपूर के कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :ऋषि कपूरअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस