दो साल बाद काम पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Published: February 12, 2022 03:16 PM2022-02-12T15:16:34+5:302022-02-12T15:20:30+5:30

दो साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने काम पर वापस लौटी हैं। एक्ट्रेस ने शनिवार को खुद इद्की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी।

Rhea Chakraborty returns to work after 2 years shares a video on Instagram | दो साल बाद काम पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

दो साल बाद काम पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

Highlightsदो साल बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने काम पर वापस लौटी हैं।रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म "चेहरे" में देखा गया था।रिया काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) दो साल बाद अपने काम पर वापस लौटी हैं। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी। वहीं, रिया के वापस काम पर लौटने से फैंस और उनके कई दोस्त काफी खुश हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि वो दो साल बाद अपने काम पर वापस लौट आई हैं। 

वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "कल मैं दो साल बाद काम पर गई थी। मेरे सबसे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सब्जी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये बात तो सच है कि चाहे जो भी हो सूरज हमेशा चमकता है। कभी हार नहीं माननी चाहिए!" इस वीडियो में रिया को एक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि रिया का जल्द ही नया गाना रिलीज होने वाला है। यही नहीं, फैंस के साथ कई सितारे भी उनके पोस्ट पर उन्हें काम पर वापस लौटने के लिए बधाई देते हुए नजर आए। 

बता दें कि रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार रम्मी जाफरी की फिल्म "चेहरे" में देखा गया था। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसके लिए शूटिंग 2019-2020 में की थी। इस फिल्म में रिया के अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव अन्नू कपूर को देखा गया था। मालूम हो, रिया काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। 

मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी एजेंसियां भी शामिल हुई थीं। यही नहीं, सीबीआई के साथ एनसीबी ने भी रिया चक्रवर्ती से सुशांत के मामले में पूछताछ की थी। सितंबर 2020 में रिया और उनके छोटे भाई शोइक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। दोनों को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया, जहां रिया ने एक महीना बिताया जबकि शोइक को तीन महीने बाद जमानत मिली थी। पिछले साल मुंबई की एक अदालत ने जांच के दौरान जब्त किए गए रिया के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स को वापस करने का आदेश दिया था।

Web Title: Rhea Chakraborty returns to work after 2 years shares a video on Instagram

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे