पुराने अंदाज में दिखीं रिया चक्रवर्ती, ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर कर लिखा- अब जीना सीख लिया...

By मनाली रस्तोगी | Published: February 23, 2022 02:09 PM2022-02-23T14:09:38+5:302022-02-23T14:10:40+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जीना सीख लिया है। इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती को पीले रंग का इंडो वेस्टर्न लहंगा पहना हुआ है।

Rhea Chakraborty has finally learnt how to live in the now | पुराने अंदाज में दिखीं रिया चक्रवर्ती, ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर कर लिखा- अब जीना सीख लिया...

पुराने अंदाज में दिखीं रिया चक्रवर्ती, ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर कर लिखा- अब जीना सीख लिया...

Highlightsबॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिछले कुछ समय से सुशांत सिंह राजपूत को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली रिया एक बार फिर टॉक ऑफ टाउन बनी हुई हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पिछले कुछ समय से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली रिया एक बार फिर टॉक ऑफ टाउन बनी हुई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि जीना सीख लिया है। इस पोस्ट में रिया चक्रवर्ती को पीले रंग का इंडो वेस्टर्न लहंगा पहना हुआ है। इस पोस्ट में रिया नए अवतार में नजर आ रही हैं।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में अपने सहेली शिबानी दांडेकर और एक्टर फरहान अख्तर के प्री-वेडिंग फंक्शन अटेंड किए थे। इसी में से उन्होंने एक फंक्शन से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "कभी न कभी, कहीं न कहीं, उसने आखिरकार सीख लिया कि अब कैसे जीना है।" फिलहाल, फैंस को रिया चक्रवर्ती का ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि फरहान और शिबानी की हल्दी सेरेमनी के लिए रिया ने इंडो वेस्टर्न लहंगा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग श्रग भी पहना था। इस आउटफिट के साथ रिया ने हैवी ईयररिंग और एक हाथ में स्टाइलिस्ट कड़ा पहना हुआ है।

बता दें कि रिया चक्रवर्ती को आखिरी बार रम्मी जाफरी की फिल्म "चेहरे" में देखा गया था। ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने इसके लिए शूटिंग 2019-2020 में की थी। इस फिल्म में रिया के अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव अन्नू कपूर को देखा गया था। मालूम हो, रिया काफी समय से अपने बॉयफ्रेंड और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जैसी एजेंसियां भी शामिल हुई थीं। यही नहीं, सीबीआई के साथ एनसीबी ने भी रिया चक्रवर्ती से सुशांत के मामले में पूछताछ की थी। सितंबर 2020 में रिया और उनके छोटे भाई शोइक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था। दोनों को मुंबई की भायखला जेल भेज दिया गया, जहां रिया ने एक महीना बिताया जबकि शोइक को तीन महीने बाद जमानत मिली थी। पिछले साल मुंबई की एक अदालत ने जांच के दौरान जब्त किए गए रिया के लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य गैजेट्स को वापस करने का आदेश दिया था।  

Web Title: Rhea Chakraborty has finally learnt how to live in the now

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे