बेटी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती के पिता ने मांगी भारतीय सैनिकों से मदद, कहा- 'आज मैं एक मजबूर पिता हूं...'

By अमित कुमार | Published: September 9, 2020 02:21 PM2020-09-09T14:21:31+5:302020-09-09T14:21:31+5:30

रिया की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने कहा कि बगैर किसी सबूत के पूरा देश रिया को फांसी पर लटकाने को तुला है।

Rhea Chakraborty father Indrajit on rejection of her bail plea | बेटी की गिरफ्तारी के बाद रिया चक्रवर्ती के पिता ने मांगी भारतीय सैनिकों से मदद, कहा- 'आज मैं एक मजबूर पिता हूं...'

भारतीय सेना से रिया के पिता मांग रहे मदद। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsरिया की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी होने के नाते उन्होंने अपनी बेटी के लिए भारतीय सेना से मदद की अपील की है।रिया के घरवाले इस घटना से बेहद दुखी दिखाई पड़ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मंगलवार को एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया गया। रिया की गिरफ्तारी की पहले से ही उम्मीद की जा रही थी। रिया से करीब तीन दिन तक एनसीबी की टीम ने पूछताछ करने के बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद एक्ट्रेस को करीब 8 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। 

कोर्ट ने रिया को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अदालत ने NCB के दलील को जायज ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। वहीं अब रिया के वकील जमानत अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। रिया के जेल जाने से जहां एक ओर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस और परिवार वाले खुश हैं। वहीं रिया के घरवाले इस घटना से बेहद दुखी दिखाई पड़ रहे हैं। 

भारतीय सेना से रिया के पिता मांग रहे मदद

रिया की गिरफ्तारी पर उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी होने के नाते उन्होंने अपनी बेटी के लिए भारतीय सेना से मदद की अपील की है। इंद्रजीत चक्रवर्ती ने अपने सेना के दोस्तों को मदद मांगते हुए ट्वीट में लिखा, 'मेरे प्यारे सेना के दोस्तों, मैंने आपसे कभी मदद की गुहार नहीं लगाई, लेकिन आज मैं एक मजबूर पिता हूं। मैं आज आप लोगों के समर्थन की मांग कर रहा हूं।'

रिया चक्रवर्ती के वकील ने रखा अपना पक्ष

रिया चक्रवर्ती के वकील ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि एक्ट्रेस का गुनाह सिर्फ इतना था कि वो एक ड्रग्स एडिक्ट लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने कहा कि तीन जांच एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़े हैं बस इसलिए क्योंकि वह महिला एक ड्रग्स एडिक्ट से प्यार करती थी सुशांत मानसिक स्थिति की वजह से खुदकुशी की। सतीश मानेशिंदे पहले सुशांत की मौत की वजह डिप्रेशन ही बताते रहे हैं। 

Web Title: Rhea Chakraborty father Indrajit on rejection of her bail plea

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे