लाइव न्यूज़ :

सेट पर दुर्घटना का शिकार हुए शाहरुख खान, अमेरिका में हुई सर्जरी: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 4, 2023 12:54 IST

अभिनेता शाहरुख खान कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में अपने एक प्रोजेक्ट के सेट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद शाहरुख की अमेरिका में सर्जरी हुई। कथित तौर पर अभिनेता को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में अपने एक प्रोजेक्ट के सेट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए।हादसे के बाद शाहरुख की अमेरिका में सर्जरी हुई।कथित तौर पर अभिनेता को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था।

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कथित तौर पर लॉस एंजिल्स में अपने एक प्रोजेक्ट के सेट पर एक दुर्घटना का शिकार हो गए। मंगलवार को आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद शाहरुख की अमेरिका में सर्जरी हुई। कथित तौर पर अभिनेता को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था। शाहरुख खान अब भारत वापस आ गए हैं और घर पर ही आराम कर रहे हैं। 

अभी तक न तो शाहरुख खान और न ही उनकी टीम ने हादसे को लेकर कोई बयान जारी किया है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया, "शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई। उससे खून बहने लगा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।"

सूत्र ने यह भी बताया, "उनकी टीम को डॉक्टरों ने सूचित किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और रक्तस्राव को रोकने के लिए किंग खान को एक छोटी सी सर्जरी करानी होगी। ऑपरेशन के बाद शाहरुख को नाक पर पट्टी बांधे हुए देखा गया। शाहरुख खान अब देश वापस आ गए हैं और घर पर आराम कर रहे हैं।" शाहरुख का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है। 

अपने लगभग 31 साल लंबे बॉलीवुड करियर में उन्हें कई बार चोट लगी है। 2017 में उनकी एक छोटी सर्जरी हुई थी। रईस की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभिनेता ने सर्जरी भी कराई थी। 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी होने के बाद शाहरुख ने अपनी आठवीं सर्जरी करवाई। शाहरुख को 2009 में भी अपने बाएं कंधे की चोट को ठीक करने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

टॅग्स :शाहरुख खानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?