कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साले मुंबई के अपार्टमेंट में मिले मृत, पत्नी लिजेल ने कहा- कभी माफ नहीं करूंगी
By अनिल शर्मा | Published: January 20, 2022 07:58 PM2022-01-20T19:58:21+5:302022-01-20T20:13:06+5:30
भाई के निधन से उनकी बहन और रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा को काफी सदमा लगा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए अपने दुख को व्यक्त किया है।
मुंबईः कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। रेमो के साले जेसन वाट्किंस मिल्लत नगर (मुंबई) स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले हैं। भाई के निधन से उनकी बहन और रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा को काफी सदमा लगा है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उनकी तस्वीर साझा करते हुए अपने दुख को व्यक्त किया है।
लिजेल भाई जेसन वॉटकिंस के आकस्मिक निधन से हतप्रभ हैं। लिजेल ने जेसन वॉटकिंस की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा 'क्यों ??????? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा'। लिजेल ने अपनी मां के साथ भाई की तस्वीर साझा करते हुए उनके फेल होने को लेकर माफी मांगी है।
एक मेडिकल अधिकारी ने ईटाइम्स को बताया कि जेसन को कूपर अस्पताल लाया गया और पुलिस ज़रूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। जेसन पिछले कुछ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे थे और उन्होंने रेमो के साथ भी काम किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जेसन के मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है।