लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में कोरोना का कहर जारी, अब सूर्यवंशी और 83 के प्रोड्यूसर शिबाशीष सरकार पाए गए कोरोना पॉजीटिव

By अमित कुमार | Updated: June 1, 2020 15:59 IST

सूर्यवंशी और 83 जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस करने वाले शिबाशीष सरकार कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कोकिलाबेन में उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखबर के अनुसार शिबाशीष को बुखार था, जब जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शनिवार को ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था।बॉलीवुड के सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

बॉलीवुड में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। मोरानी परिवार, किरण कुमार, कनिका कपूर जैसे सेलेब्रिटी पहले ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके थे। हालांकि, अच्छी खबर यह रही कि यह सभी अब कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। बॉलीवुड के सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनियों में से एक रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार शिबाशीष को बुखार था, जब जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद शनिवार को ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया था। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार है। गुरुवार को ही शिबाशीष ने एक वेबीनार अटैंड किया था, जिसमें उन्होंने सूर्यवंशी और 83 के रिलीज के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि ये दोनों फिल्में डिजीटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होंगी। ये तभी रिलीज होंगी जब लॉकडाउन पूरी तरह से हट जाएगा। 

बॉलीवुड में सबसे पहले गायिका कनिका कपूर इस महामारी के चपेट में आईं थी। लखनऊ के अस्पताल में इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर वापस लौटीं। मुम्बई से लंदन में शिफ्ट हो गये अभिनेता पूरब कोहली, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी इस बीमारी के चपेट में आ गये थे। हालांकि, ये सभी अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट आए हैं। 

कोरोना के कारण अमेरिका के शिकागो में रहने वाली वरुण धवन की मौसी की मौत हुई थी। फिल्म निर्देशक कुणाल कोहली की कोरोना पॉजिटिव आंटी की मौत भी हाल ही में अमेरिका में हुई। इस बात की जानकारी कुणाल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी। वहीं फिल्म अभिनेता फ्रीडी दारूवाला के पिता का नाम भी कोरोना के संक्रमण से पीड़ितों में शामिल है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!