TV पर डेब्यू करने जा रही हैं रेखा!, स्टार प्लस के इस सीरियल के प्रोमो में आईं नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 1, 2020 10:26 AM2020-10-01T10:26:35+5:302020-10-01T10:26:35+5:30
एक्ट्रेस रेखा अब टीवी स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं और सोशल मीडिया पर आए टीवी प्रोमो में एक्ट्रेस गाना गाते हुए नज़र आ रही हैं और शो के बारे में बता रही हैं। रेखा शो गुम है किसीके प्यार में में दिखाई देने वाली हैं।
बॉलीवुड में एक से एक नायाब फिल्में देने वाली रेखा के लाखों चाहने वाले हैं। रेखा ने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं। अभी भी रेखा खूबसूरती और एक्टिंग में अच्छे अच्छों को मात देती हैं। खबर आ रही है कि बड़े पर्दे पर कई सालों तक हिट रहने के बाद अब रेखा टीवी स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं। एक्ट्रेस का एक प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस गाना गाते हुए नज़र आ रही हैं।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' के एक प्रोमो में नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस 'गुम है किसी के प्यार में' गाना गा रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कहती नजर आ रही हैं कि यह उनके काफी दिल के काफी करीब हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस इस शो के लिए नरेशन कर रही हैं और शो के बारे में बता रही हैं।
वीडियो में रेखा पहले गाना गाती हैं और फिर उसके बारे में बताती हैं। इतना ही नहीं रेखा शो के बारे में भी बताती नज आती हैं। रेखा कहती हैं कि लेकर कहती हैं कि यह विराट की प्रेम कहानी है, जो अपने फर्ज के रास्ते पर चलते चलते अपने प्यार की कुर्बानी दी थी और विराट आज भी प्यार के इंतजार में तड़प रहा है।
दरअसल गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस का नया शो है जो सोमवार से शुरू हो रहा है। ये शो 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। रेखा के इस वीडियो के सामने आने से फैंस को उम्मीद है इसी तरह से वह शो में भी अपना तड़का लगाएंगी। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस शो में किसी भूमिका में नज़र आएंगी।