लाइव न्यूज़ :

अली फजल पर भड़के फैंस कर रहे 'मिर्जापुर-2' को बायकॉट करने की मांग, कहा- देश से बढ़कर कुछ नहीं

By अमित कुमार | Updated: August 26, 2020 11:35 IST

लंबे अर्से से मिर्जापुर-2 का इंतजार कर रहे फैंस सोशल मीडिया पर सीरीज को वॉयकोट करने की मांग कर रहे हैं। फैंस के बीच सीरीज के लीड एक्टर अली फजल को लेकर नाराजगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमिर्जापुर-2 सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस अचानक इसे बॉयकोट करने की मांग कर रहे हैं। CAA प्रोटेस्ट के समय अली फजल ने मिर्जापुर का एक डायलॉग तंज के तौर पर ट्वीट किया था। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर-2 को 23 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में इसकी घोषणा की गई है। मिर्जापुर के पहले पार्ट ने फैंस के बीच अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी थी। यही वजह है कि इसके दूसरे भाग को लेकर फैंस काफी एक्साइडेट हैं। लंबे समय से फैंस इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इस सीरीज की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। 

मिर्जापुर-2 सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस अचानक इसे बॉयकोट करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, इसकी वजह सीरीज में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर अली फजल हैं।  अली फजल का एक पुराना ट्वीट एक बार फिर वायरल हो रहा है। फैंस को अली का यह ट्वीट पसंद नहीं आया। एक्टर ने CAA प्रोटेस्ट के दौरान ये ट्वीट किया था जिसे लेकर लोगों के बीच नाराजगी है। 

अली फजल को CAA प्रोटेस्ट पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा

CAA प्रोटेस्ट के समय अली फजल ने मिर्जापुर का एक डायलॉग तंज के तौर पर ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है।' एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'याद रखें- अगला कदम ये साबित करना नहीं कि ये एक शांतिपूर्ण आंदोलन था बल्कि इसकी जांच करना और असली घुसपैठियों से पर्दा उठाना जो बाहर से इस आंदोलन में घुसे और हिंसा की।'

सोशल मीडिया पर #BoycottMirzapur2 कर रहा ट्रेंड

अली फजल के इस एक ट्वीट के कारण फैंस अब मिर्जापुर-2 को बॉयकोट करने की बात कर रहे हैं। ट्विटर पर #BoycottMirzapur2 ट्रेंड कर रहा है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

 

टॅग्स :अली फजलपंकज त्रिपाठीवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!