लाइव न्यूज़ :

Raveena Tandon Birthday: रवीना टंडन इस एक्टर के प्यार में थीं पागल, करना चाहती थीं शादी लेकिन मिला धोखा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 26, 2019 07:24 IST

रवीना अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में रही ही थीं साथ ही एक एक्टर के प्यार में पड़ने के बाद और ज्यादा चर्चा में आ गई थीं। आज रवीना के बर्थ डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं रवीना की जिंदगी से जुड़ा एक सबसे खास किस्सा...

Open in App
ठळक मुद्देरवीना टंडन ने 2004 में अनिल थडानी से शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना अनाथ लड़कियों को गोद ले चुकी थीं।

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी मस्त अदाओं और एक्टिंग के जरिए पहचान कायम करने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन का आज 45वां बर्थ डे है। भले ही रवीना बॉलीवुड में एक्टिंग नहीं कर रही हैं लेकिन वे आज भी बॉलीवुड में बतौर प्रड्यूसर अपनी भूमिका निभा रही हैं। रवीना अपनी फिल्मों की वजह से तो चर्चा में रही ही थीं साथ ही एक एक्टर के प्यार में पड़ने के बाद और ज्यादा चर्चा में आ गई थीं। आज रवीना के बर्थ डे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं रवीना की जिंदगी से जुड़ा एक सबसे खास किस्सा...

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हैं। रवीना और अक्षय की लव लाइफ की शुरुआत होती है फिल्म 'मोहरा' से। इस जोड़ी को फिल्म की शूटिंग के दौरान ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। फिल्म के जरिए यह जो जोड़ी हिट तो हुई ही साथ ही ऑफस्क्रीन भी इनके प्यार की खूब चर्चा होने लगी।

फिल्म के बाद खबरें यहां तक आने लगी थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाली हैं। 1999 में एक फ़िल्मी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, “अक्षय ने कहा है फिल्म का आखिरी शूट खत्म होते ही वो उनसे शादी कर लेंगे।” इस इंटरव्यू के दौरान रवीना ने यह भी कहा था अक्षय और उन्होंने मंदिर में जाकर चुपके से सगाई भी कर ली है।

रवीना टंडन का कहना था कि अक्षय को इस बात का डर था कि कहीं सगाई की खबर सबको पता लगने से उनके करियर पर असर न पड़ जाए। इसलिए उन्होंने ये बात छुपाकर रखी। हालांकि, रवीना और अक्षय का प्यार अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका।

कुछ समय बाद अक्षय कुमार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से प्यार हो गया। कहा जाता है वो रवीना के साथ ही शिल्पा को भी डेट कर रहे थे, जिस वजह से रवीना बहुत परेशान हो गईं और आखिरकार अक्षय से रिश्ता तोड़ लिया।

रवीना टंडन ने 2004 में अनिल थडानी से शादी कर ली। शादी से पहले ही रवीना अनाथ लड़कियों को गोद ले चुकी थीं। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए लेकिन रवीना ने अपने चारों बच्चों को एक जैसा ही प्यार दिया। रवीना टंडन आज 45 साल की हो गईं हैं लेकिन आज भी उनके चेहरे की चमक बरकरार है।

टॅग्स :रवीना टंडनबर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीअक्षय कुमारबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच