लाइव न्यूज़ :

शमिता शेट्टी से रिलेशनशिप को लेकर राकेश बापट- हमारे बीच कुछ होगा तो पता चल जाएगा

By अनिल शर्मा | Updated: October 1, 2021 12:34 IST

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राकेश बापट की शमिता के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर राकेश की पूर्व पत्नी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा की प्रतिक्रिया आई थी। जिसमें उन्होंने कहा था अगर ऐसा कुछ है तो वह खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश बापट ने शमिता शेट्टी संग रिश्ते लेकर खुलकर बोल रहे हैंप्रशंसकों के पूछे जाने पर राकेश ने कहा कि अगर कुछ होता है तो सबको पता चल जाएगाशमिता और राकेश की बिग बॉस ओटीटी में नजदीकियां बढ़ी थीं

मुबईः टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के घर के भीतर एक दूसरे के करीब आए राकेश बापट और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में राकेश बापट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह शमिता शेट्टी के साथ लाइव नजर आए। इसके बाद उनके प्रशंसक दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे।

हालाँकि, बापट ने स्पष्ट किया कि अभी पुष्टि करने के लिए कुछ भी नहीं है। शमिता शेट्टी संग रिश्ते को लेकर बापट ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा बंधन है, और हम बस इसे संजो रहे हैं। हम खुद को किसी दबाव में या किसी भी स्थिति में नहीं रखना चाहते। अगर चीजों को व्यवस्थित रूप से होना है, तो इसे व्यवस्थित रूप से होने दें। अगर भविष्य में कुछ होता है, तो हम इसके बारे में चुप नहीं होने वाले हैं। सबको पता चल जाएगा।"

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले राकेश बापट की शमिता के साथ बढ़ती नजदीकियों को लेकर राकेश की पूर्व पत्नी अभिनेत्री रिद्धि डोगरा की प्रतिक्रिया आई थी। जिसमें उन्होंने कहा था अगर ऐसा कुछ है तो वह खुश हैं। अब शो की समाप्ति के बाद राकेश बापट ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने पत्नी की प्रतिक्रिया पर बोलते हुए कहा कि अगर रिद्धि भी अपने लिए प्यार की खोज कर लेती हैं तो वह बहुत खुश होंगे।

 जब रिद्धि से शमिता और राकेश की नजदीकियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि अगर वह हैं तो खुश हैं। अब राकेश ने कहा कि उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' के घर से बाहर आने के बाद रिद्धि से बात की। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रिद्धि को रियलिटी शो में उनकी यात्रा पसंद आई। रिद्धि द्वारा शमिता के साथ अपने बंधन को मंजूरी मिलने के बाद राकेश बापट ने कहा कि अगर मैं किसी के साथ रहूंगा तो वह खुश होंगी तो इसी तरह, अगर उन्हें कोई मिल जाए तो वह भी खुश होंगे। अभिनेता ने कहा कि वे दो परिपक्व लोग हैं और उन्होंने अब तक जो भी निर्णय लिए हैं, वे उनके अपने थे, और उन्होंने इसे परिपक्वता से निपटाया।

टॅग्स :शमिता शेट्टीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!