लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन पर बॉलीवुड एक्टर का फूटा गुस्सा, कहा-थालियां अपने बच्चों के लिए सजाते हैं, हमें तो सिर्फ टुकड़े फेंके जाते हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 17, 2020 10:17 IST

रणवीर शौरी ने किसी का नाम लिए बगैर जया बच्चन के जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं... वाले बयान पर कटाक्ष किया है...

Open in App
ठळक मुद्देकई लोगों ने बॉलीवुड और उसके सदस्यों के खिलाफ कई दावे किए गए हैं।ऐसा लगता है कि अभिनेता रणवीर शौरी अभिनेत्री जया बच्चन के शब्दों से सहमत नहीं हैं।

जया बच्चन और रवि किशन के संसद में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर दिए गए बयानों पर अब लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी राय रखते नजर आ रहे है। हाल ही में संसद में बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले पर सवाल उठाते हुए कहा था क‍ि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाह‍िए ताकि फिल्म जगत पर लगा धब्‍बा साफ हो सके। इसके बाद जया बच्चन ने रवि किशन को जवाब दिया था। जया को अब एक्टर रणवीर शौरी ने करारा जवाब दिया है।

अब जया बच्चन के थाली में छेद करने वाली बात को लेकर बॉलीवुड के एक्टर रणवीर शौरी ने निशाना साधा है।भिनेता रणवीर शौरी अभिनेत्री जया बच्चन के शब्दों से सहमत नहीं हैं।रणवीर ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है।

बुधवार रात ट्विटर पर अभिनेता रणवीर शौरी ने 'इनसाइडर Vs आउटसाइडर' बहस के बारे में बात की। रणवीर शौरी ने किसी का नाम लिए बगैर जया बच्चन के जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं... वाले बयान पर कटाक्ष किया है। 

रणवीर शौरी ने लिखा, 'थालियां सजाते हैं यह अपने बच्चों के लिए। हम जैसों को फेंके जाते हैं सिर्फ टुकड़े...। अपना टिफिन खुद पैक करके काम पे जाते हैं हम। किसी ने कुछ दिया नहीं है। जो है, वो है जो यह लोग हमसे ले नहीं सके। इनका बस चलता तो वो भी अपने ही बच्चों को दे देते। फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ कई दावे करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी जया बच्चन के खिलाफ बात की थी। कुछ लोग जहां जया के पक्ष में उतरे हैं तो वहीं कुछ लोग विपक्ष में भी उतर आए हैं।

जया बच्चन ने क्या कहा जया बच्चन ने कहा कि मैं बहुत शर्मिंदा थी कि कल हमारे एक सांसद ने लोकसभा में फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोला, जो खुद इंडस्ट्री से हैं। ये शर्म की बात है, 'जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं।' गलत बात है, इंडस्ट्री को सरकार का समर्थन चाहिए।

टॅग्स :जया बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!