लाइव न्यूज़ :

रणवीर शौरी को फिल्में मिलनी हो गई थीं बंद, अभिनेता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को बताया वरदान

By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2021 15:43 IST

 रणवीर शौरी ने 18 अगस्त को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। शौरी ने कहा कि दर्शकों के लिए फिल्में  बड़ी या छोटी जैसी भी हों, देखने के लिए हैं, जहां भी और जब भी देखें। इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है कि यह कौन सा प्रोडक्शन हाउस है, कौन से सितारे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू में रणवीर शौरी ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा है रणवीर शौरी ने 18 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैंरणवीर शौरी ने ओटीटी की जमकर तारीफ की है और इसे वरदान बताया

लॉकडाउन ने अच्छे से अच्छे अभिनेताओं के करियर को मुश्किल में डाल दिया था। रणवीर शौरी भी इससे अछूता नहीं रहे। हाल ही में अभिनेता ने इस बात को स्वीकार किया है कि उन्हें फिल्में ऑफर नहीं हो रही थीं। यह पिछले साल से ही हो रहा है। इसके साथ ही रणवीर शौरी ने ओटीटी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ओटीटी को वरदान बताया। 

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में रणवीर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ करते हुए रणवीर शौरी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म कलाकार, लेखक, तकनीशियन और दर्शकों के लिए अच्छा है। यहां आपको किसी बड़ी फिल्म, बड़ी शख्सियत, फिल्म व्यवसाय की राजनीति से बाहर होने का कोई डर नहीं है। शौरी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि यहां हर फिल्म को समान स्थान मिलता है, चाहो वो किसी भी पैमाने पर बनी हो।

 रणवीर शौरी ने 18 अगस्त को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। शौरी ने कहा कि दर्शकों के लिए फिल्में  बड़ी या छोटी जैसी भी हों, देखने के लिए हैं, जहां भी और जब भी देखें। इसका इससे कोई लेना-देना नहीं है कि यह कौन सा प्रोडक्शन हाउस है, कौन से सितारे हैं। 

वहीं जन्मदिन को लेकर शौरी ने कहा कि वह खुश हैं कि शूटिंग पर उनके साथ उनका बेटा हारून भी है। कहा, जन्मदिन पर अपने परिवार के साथ समय बिताना दुर्लभ होता जा रहा है। मेरा एक भाई अमेरिका में रहता है, मेरे पिता मेरे साथ रहते हैं, लेकिन कई बार मैं घर पर नहीं होता और काम करता हूं। इसलिए, मैं इस समय को संजोता हूं। रणवीर शौरी हाल ही में वेब शो 'सनफ्लावर' में नजर आए थे। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!