रणवीर सिंह को हीरो बनाने वाली शख्स का निधन, कई दिनों से थीं बीमार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 4, 2018 11:56 AM2018-06-04T11:56:36+5:302018-06-04T11:56:36+5:30
अभिनेता रणवीर सिंह की दादी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है, वह अभिनेता के जीवन में सबसे करीब लोगों में से एक थीं।
मुंबई, 4 जून : अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन के सबसे करीब कही जाने वाली सख्श ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का दादी का आज (4 जून) निधन हो गया है। खबर के मुताबिक इस बात की जानकारी मिलते ही रणवीर ने अपने सभी शिड्यूल इवेंट्स और शूट्स को कैंसल कर दिया है।
यह भी पढ़ें : पार्टी में कभी 'लैला' तो कभी 'सात समंदर' पर जमकर नाचे रणवीर सिंह, वीडियो वायरल
रणवीर की दादी बीते कई दिनों से बीमार थीं, और उनको देखने के लिए कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण अस्पताल भी पहुंची थीं। रणवीर ने खुद इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि उनको अभिनेता बनने का सपना दिखाने में उनकी दादी का बहुत बड़ा रोल है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि जब वो बहुत छोटे थे और एक पार्टी में डांस करने के लिए खड़े हुए तब उनकी दादी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था।
उन्होंने बताया कि जब 8 साल की उम्र में वह हीरो बनने का सपना देखते थे तो उनकी दादी ही थीं, जो उनका साथ देती थीं। रणवीर सिंह ने बताया था कि उनकी दादी ने ही उनके दिमाग में हीरो बनने का बीज बोया था। रणवीर ने पहली बार 8 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ के गाने पर लाइव परफॉर्म करते हुए डांस किया था जिसके बाद उनके अंदर हीरो बनने की ललक उनकी दादी ने ही जगाई थी।
यह भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं रणवीर-दीपिका, यूं मिले हैं संकेत
ऐसे में रणवीर ने आज अपने सबसे करीबी और बॉलीवुड का रास्ता दिखाने वाली दादी को खो दिया है। बीते कई दिनों से खबर है कि रणवीर और दीपिका पादुकोण शादी कर लेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि इस साल के अंत में दोनों शादी कर सकते हैं। हांलाकि दोनों के परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी गई है।