लाइव न्यूज़ :

राज कॉमिक्स के सुपरहीरो 'नागराज' के किरदार में नजर आएंगे रणवीर सिंह! संजय गुप्ता ने दिया हिंट

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 10, 2019 19:15 IST

'नागराज' राज कॉमिक्स के चर्चित किरदार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस कॉमिक्स को बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर सोशल मीडिया पर अब ऐसी चर्चा चल रही है कि वे जल्द ही नागराज का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। ये नागराज वही किरदार है जिसे अब तक आपने कॉमिक्स में देखा है। रणवीर को लेकर ऐसी चर्चाएं इसलिए चल रही हैं क्योंकि हाल ही में राज कॉमिक्स के को-फाउंडर और स्टूडियो हेड संजय गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट किया है।

संजय गुप्ता ने अपने पोस्ट में नागराज मूवी बनाए जाने को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। गुप्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा, "आजकल करण जौहर और रणवीर सिंह से नागराज की मुलाकातें बढ़ गई हैं।"

संजय गुप्ता की इस पोस्ट के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राज कॉमिक्स यश राज फिल्म्स के साथ हाथ मिलाकर नागराज पर फिल्म बना सकता है जिसमें रणवीर हीरो होंगे। अगर ऐसा सच में होता है तो राज कॉमिक्स के किसी भी किरदार पर बनने वाली यह पहली सुपरहीरो फिल्म होगी।

सोशल मीडिया पर अब संजय गुप्ता के इस पोस्ट पर कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ लोग संजय गुप्ता के इस निर्णय को सही बता रहे है तो कुछ गलत बता रहे हैं। 

आपको बता दें कि 'नागराज' राज कॉमिक्स के चर्चित किरदार हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। इस कॉमिक्स को बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं।

फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वे फिल्म 'जयेश बाई जोरदार' में नजर आने वाले हैं। 

 

टॅग्स :रणवीर सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!