द बिग पिक्चर को होस्ट करेंगे रणवीर सिंह, प्रीमियर से पहले पत्नी दीपिका ने दिया सरप्राइज

By वैशाली कुमारी | Published: October 8, 2021 07:34 PM2021-10-08T19:34:07+5:302021-10-08T19:41:45+5:30

रणवीर सिंह की पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गेम शो द बिग पिक्चर के प्रीमियर से ठीक पहले रणवीर सिंह को एक नोट लिखा है।

Ranveer Singh to host The Big Picture | द बिग पिक्चर को होस्ट करेंगे रणवीर सिंह, प्रीमियर से पहले पत्नी दीपिका ने दिया सरप्राइज

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

Highlightsरणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक हैदीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही छोटे पर्दे में 'द बिग पिक्चर' शो होस्ट करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में हुए एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने इस बात की जानकारी दी थी। रणवीर सिंह के शो को होस्ट करने की खबर के बाद दीपिका पादुकोण ने उन्हें एक नोट लिखा है। इस नोट के माध्यम से वह रणवीर सिंह को बधाई देती नजर आ रही हैं।

दरअसल रणवीर सिंह की पत्नी व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गेम शो द बिग पिक्चर के प्रीमियर से ठीक पहले रणवीर सिंह को एक नोट लिखा है। उन्होंने नोट में लिखा है कि यू गॉट दिस... ऑल द बेस्ट माय लिटिल वन. आई लव यू। दीपिका के इस नोट को शेयर करने के बाद खुद रणवीर सिंह ने भी यह नोट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक है। फैंस भी इन्हें खूब प्यार करते हैं। अलग-अलग मौके में अलग अलग तरीके से दोनों एक दूसरे को खूब सरप्राइस भी देते हैं। द बिग पिक्चर को लेकर हाल ही में रणवीर सिंह से इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया कि उनकी लाइफ की बिग पिक्चर क्या है? 

रणवीर सिंह ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि एक प्यारा सा घर हो जिसमें मेरी वाइफ और मेरे बच्चे खुश और स्वस्थ रहें। इससे ज्यादा मुझे और क्या चाहिए? मेरी बस यही इच्छा है कि मैं आखरी दिन तक लोगों का मनोरंजन करता रहूं और यही मेरी लाइफ की बिग पिक्चर है। 

बात अगर वर्क फ्रंट की की जाए तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं जिसमें वह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी।

Web Title: Ranveer Singh to host The Big Picture

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे