दीपिका से शादी के बाद रणवीर गलती से भी ये तीन काम नहीं कर सकते, जानिए वो क्या हैं?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 15, 2019 12:23 PM2019-01-15T12:23:54+5:302019-01-15T12:23:54+5:30
दीपिका के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर को शादी के बाद इंटरव्यू दिया। उन्होंने भी पत्नी की राह पर चलते हुए खुलकर दिल के राज यहां खोले हैं।
एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज के समय में बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक आते हैं। जब से दोनों की शादी हुई है उसके बाद से तो मानों दोनों ने खुद के नाम बस सुर्खियां ही कर ली हों। शादी के बाद दोनों स्टार्स ने कई इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की।
अब दीपिका के बाद रणवीर सिंह ने फिल्म फेयर को इंटरव्यू दिया है। दीपिका के बाद अब रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर को शादी के बाद इंटरव्यू दिया। उन्होंने भी पत्नी की राह पर चलते हुए खुलकर दिल के राज यहां खोले हैं। रणवीर ने खुद को लेकर और दीपिका को लेकर कई अहम बातें की हैं। उन्होंने बताया है कि शादी के वो कौन सी तीन चीजें हैं जो अब वह नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने बताया ये काम हैं पहला देर तक घर से बाहर नहीं रहना। दूसरा बिना खाए-पिए घर से बाहर ना निकलना और तीसरा दीपिका की कॉल्स मिस नहीं करना।' रणवीर चाहे बाकी काम भूल जाएं, लेकिन इन तीन कामों को उन्हें हर हाल में याद रखना है। रणवीर ने बताया कि चाहें कुछ भी हो जाए ये बातें उनको हर कंडीशन पर याद रखनी होती हैं।
इतना ही नहीं रणवीर ने बताया कि दीपिका काफी घरेलू हैं। साथ ही एक सवाल के जवाब में रणवीर ने कहा कि वे (दीपिका पादुकोण) काफी घरेलू हैं और मुझे उनकी ये बात अच्छी लगती है। मैं अपने आप को हसबैंड ऑफ दि मिलैनियम के तौर पर देखना चाहता हूं। मैं इसपर अमल करने की पूरी कोशिश कर रहा ।
दीपिका के खुलासे
फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अब दीपिका पादुकोण सिंह भवनानी बुलाया जाए?' इस पर दीपिका ने चुटीले अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'मैंने आपको क्या सिखाया था? मैं हूं दीपिका पादुकोण, वाइफ ऑफ रणवीर सिंह पादुकोण।' इसके बाद इन्टर्व्यूअर उनका इसी तरह परिचय करवाते हैं। वैसे इस इंटरव्यू में दीपिका ने और भी कई खास बातें शेयर कीं।
साथ ही दीपिका ने शादी के अहम पल को शेयर करते हुए कहा कि जिस वक्त रणवीर उनकी मांग में सिंदूर भर रहे थे, तब उनको ओम शांति ओम का एक चुटकी सिंदूर का डायलॉग याद आ रहा था। उन्होंने कहा कि यूं तो वह कई शादियों में शरीक हुईं और उन्हें होते देखा, लेकिन यह लम्हा कितना खास होता है यह उन्हें खुद की शादी में अनुभव हुआ।
उन्होंने बताया कि ऐसे तो वह रणवीर से कई अवार्ड समारोह में पहले मिल चुकी थीं। लेकिन रामलीला फिल्म की शूटिंग के दौरान की दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। दीपिका ने कहा कि दोनों को साथ लाने में निर्देशक संजय लीला भंसाली का बहुत बड़ा योगदान है। रणवीर-दीपिका ने इटली में 14, 15 नंवबर को शादी की थी।