लाइव न्यूज़ :

इस डेट को होगी रणवीर-दीपिका की शादी, मुंबई में होगा रिसेप्शन!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 21, 2018 13:48 IST

रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण के पास फ़िलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफ़ान खान के इलाज के कारण आगे बढ़ा दी गयी है। 

Open in App

मुंबई, 21 जून:  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पक्की हो चुकी है। यह कपल पिछले काफी टाइम से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में है लेकिन अब कई मीडिया रिपोर्ट्स से इसका दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी तय हो चुकी है। अभी कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण ने रणवीर के फोटो पर 'mine' यानी 'मेरा'  लिखकर अपने रिश्ते को पूरी तरह से दुनिया के सामने कबूल  कर लिया है। 

खबर यह है कि रणवीर और दीपिका की शादी 10 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजो से होगी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी। 

साल के शुरुआत में खबर आयी थी कि दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के माता-पिता के साथ लंदन गईं जहां तीनों ने शादी की शॉपिंग साथ में की। इतना ही नहीं कुछ पहले ही दीपिका पादुकोण अपनी मां के साथ एक गहने की दुकान में देखी गईं थीं। फिर एक बार दोनों की शादी की चर्चा तेज हो गई है।  मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि रणवीर और दीपिका श्रीलंका गए थे, तभी दोनों का रोका भी हो गया था। उस वक़्त दोनों के परिवार वाले भी मौजूद थे। 

रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण के पास फ़िलहाल एक ही फिल्म है जिसकी शूटिंग इरफ़ान खान के इलाज के कारण आगे बढ़ा दी गयी है। 

बता दें कि विराट अनुष्का की तरह रणवीर और दीपिका भी शादी की थीम पर एक विज्ञापन शूट करने वाले हैं वैसे तो रणवीर और दीपिका दोनों ही एक्टर्स ने अपनी शादी की बात को लेकर चुप्पी साध रखी है। वे दोनों न तो इस बात की पुष्टि कर रहे हैं और न ही खंडन।

टॅग्स :रणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच