लाइव न्यूज़ :

खुलासा! सिंधी रीति रिवाज से होगी दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 7, 2018 15:58 IST

रणवीर दीपिका दोनों सिंधी रीति रिवाज से शादी करेंगे। पहले कहा गया था कि दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी सिंधी रीति से की जाएगी।

Open in App

बॉलीवुड के गलियारो में इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। ऐसे में हर रोज दोनों की शादी को लेकर नए नए खुलासा होते रहते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इटली में फेरे लेंगे। ऐसे में अब दोनों की शादी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है।

खबरों की मानें तो रणवीर दीपिका दोनों सिंधी रीति रिवाज से शादी करेंगे। पहले कहा गया था कि दोनों हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों की शादी सिंधी रीति से की जाएगी।

हाल ही में दीपिका ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी थी जो कि उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। एक इंटरव्यू में जब दीपिका से उनकी शादी के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा- आपको जल्द ही मालूम चल जाएगा। 

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहे हैं। दोनों इस साल 20 नवम्बर को शादी कर सकते हैं। दोनों की इस शादी में उनके बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । माना जा रहा है कि इस शादी में करीब 30 लोग ही शामिल होंगे। दोनों ने मिलकर इसका फैसला लिया है।

शादी के बाद भारत में दो रिसेप्शन दिए जाएंगे। एक मुंबई में होगा, दूसरा दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में किया जाएगा।वहीं दीपिका और रणवीर की शादी की खबर को पक्का कबीर बेदी ने अपने ट्वीट में कर दिया था। उन्होंने  कहा- 'बहुत ही सुंदर कपल और इटली में बहुत ही सुंदर लोकेशन। बहुत ही शानदार इवेंट होगा। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बहुत-बहुत बधाई। उन्हें ज़िंदगीभर की खुशियां मिलें।' 

रणवीर सिंह इन दिनों हैदराबाद में अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में उनका किरदार संग्राम सिंह का है। फिल्म को डायरेक्ट रोहित शेट्टी ने किया है। 

टॅग्स :दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच