लाइव न्यूज़ :

रिलीज से पहले छाई रणवीर सिंह व आलिया भट्ट की 'गली बॉय', सारे शो हुए हाउसफुल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2019 08:54 IST

गली बॉय फिल्म रिलीज से पहले ही छा गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टिकट पहले से ही सारी बिक गई हैं।

Open in App

14 फरवरी को वेलेंटाइन के मौके पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय फैंस के सामने पेश होने वाली है। ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले ही छा गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टिकट पहले से ही सारी बिक गई हैं। 

ऐसा भारत में नहीं बल्कि जर्मनी में इस फ‍िल्‍म के सारे ट‍िकट ब‍िक गए हैं। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित गली बॉय जर्मनी के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल बर्लिन फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहुंची है। इस फेस्टिवल में रणवीर और आलिया की फिल्म के तीन शोज होंगे। 9 फरवरी, 12 फरवरी और 17 फरवरी को होने वाले इस शोज की सभी टिकट बिक गई हैं।

टाइम्स की खबर के अनुसार भारत के अलावा विदेशों में फिल्म को लेकर फैंस के बीच शानदार क्रेज है। फिल्म में स्ट्रीट रैपर्स के स्ट्रगल को दिखाया गया है। फिल्‍म में रणवीर सिंह स्‍ट्रीट रैपर बने हैं जिनका रैप सॉन्ग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

रणवीर सिंह इससे पहले सिंबा फिल्म के जरिए पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं ऐसे में इस फिल्म से फैंस को खासा उम्मीदें हैं। अपने मुंबई रिसेप्शन में भी रणवीर सिंह ने कई रैप गाए थे। इसके अलावा कपिल शर्मा के रिसेप्शन में भी उन्होंने रैप गाए थे।

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच