लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection:'गली बॉय' का कमाई का कहर जारी,100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 18, 2019 17:08 IST

गली बॉय कमाई के मामले में नए नए मुकाम बना रही है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म की कमाई का आकंड़ा बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Open in App

14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'गली बॉय' ने तीन दिन में ही 50 करोड़ की कमाई करके फैंस के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। गली बॉय कमाई के मामले में नए नए मुकाम बना रही है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म की कमाई का आकंड़ा बॉक्स ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के आकंड़े शेयर किए हैं। तरण आदर्श ने लिखा है कि रविवार तक की फिल्म 72.45 करोड़ रुपये है और आज ये फिल्म 75 करोड़ का आकंड़ा पार करने में कामयाब रहेगी।

'गली बॉय' जोया अख्तर के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म होगी। इससे पहले जोया की फिल्म 'दिल धड़कने दो' ने 76.88 करोड़ व फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' ने ऑल ओवर 90.27 करोड़ की कमाई की थी।

गली बॉय की कहानी

गली बॉय की कहानी मुराद (रणवीर सिंह) की मुराद पूरी होने की कहानी है। मुंबई के धारावी में रहने वाला मुराद शेख (रणवीर सिंह) के सपने बहुत बड़े है। लेकिन गरीबी और घर के हालत हालात मुराद को तोड़कर रख देते हैं। उसके अंदर एक अलग तरह की जवाला है और उसे रैप में उम्मीद की किरण दिखती है। एक दिन कॉलेज में मुराद की मुलाकात रैपर एमसी शेर से होती है और उसे रैप में उम्मीद की किरण दिखती है। कैसे धारावी के स्लम में रहने वाला मुराद रैपर  'गली बॉय' के नाम से मशहूर होता है और  रैपर बनने के लिए किन हालातों का सामना करना पड़ता है, यही है फिल्म की कहानी। साथ ही सफीना अली (आलिया भट्ट) के साथ मुराद की बहुत ही प्यारी और क्यूट लव स्टोरी दिखाई गई है।

टॅग्स :गली ब्वॉयरणवीर सिंहआलिया भट्टबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच