विदेश में शादी करके फंस सकते हैं रणवीर-दीपिका, इस रस्म से सिख हुए नाराज !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 19, 2018 04:18 PM2018-11-19T16:18:38+5:302018-11-19T16:19:03+5:30

इटली में दीपिका और रणवीर की शादी में गुरु ग्रंथ साहिब को होटल ले जाने से सिख समुदाय नाराज है।

Ranveer and Deepika Wedding: Row Over Anand Karaj Ceremony sikh angry | विदेश में शादी करके फंस सकते हैं रणवीर-दीपिका, इस रस्म से सिख हुए नाराज !

विदेश में शादी करके फंस सकते हैं रणवीर-दीपिका, इस रस्म से सिख हुए नाराज !

रणवीर दीपिका की शादी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हर तरफ दोनों की शादी की चर्चा हो रही है। 14-15 नवंबर को देश से दूर इटली में दोनों ने फेरे लेकर अब मुंबई भी वापस भी आ गए हैं। लेकिन अब दोनों के खिलाफ सिख समुदाय एक कड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।

इटली में दीपिका और रणवीर की शादी में गुरु ग्रंथ साहिब को होटल ले जाने से सिख समुदाय नाराज है। कहा जा रहा है कि आनंद कारज (सिख रिवाज से शादी) के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना था, लेकिन गुरु ग्रंथ साहिब को ही इटली के होटल में मंगवा लिया गया था और रस्में अपने हिसाब से अदा की गईं। वहां सिख समुदाय ने कहा है कि भारत में अकाल तख्त से इसकी शिकायत की जाएगी। हांलाकि अभी इस मुद्दे पर कपल की ओर से कोई भी सफाई पेश नहीं की गई है।

मुंबई पहुंचकर यूं आए नजर
 
दीपिका-रणवीर को आज  मुंबई पहुंचे। इस दौरान दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट्स में नजर आए। दीपिका यहां गोल्डन रंग के सूट में दिखीं, जबकि रणवीर ने कुर्ते पायजामे के साथ पिंक रंग की कोटी पहनी। दोनों मैचिंग गोगल्स में नजर आए। दीपिका पादुकोण की मांग में सिंदूर साफ देखा जा सकता है। वह पूरी तरह से नवेली दुल्हन की तरह से सज के भारत लौटी हैं।शादी के बाद अब पहली बार दीपिका खार में अपनी ससुराल पहुंच गई हैं। सुसराल पहुंच कर दोनों ने हाथ हिलाकर बार बार मीडिया  और अपने चाहने वालों का शुक्रियाअदा किया । इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे थे। 

दोनों ने बुधवार (14 नवंबर) को इटली के विला देल बालबीएनलो (Villa del Balbianello) में शादी रचा ली थी और दोनों एक-दूसरे के हो गए थे। दीपिका और रणवीर ने 13 नवंबर को सगाई की थी और सगाई सेरेमनी पारंपरिक कोंकणी रीति रिवाज के साथ हुई थी। दीपिका और रणवीर अपनी शादी का रिसेप्शन 28 नवंबर को देने वाले हैं। इसके लिए मुंबई का ग्रांड हयात होटल फाइनल किया गया है, जहां रिसेप्शन दिया जाएगा। 

Web Title: Ranveer and Deepika Wedding: Row Over Anand Karaj Ceremony sikh angry

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे