Video: रानी चटर्जी के इस गाने ने मचाई सनसनी, खतरनाक है डांस मूव्स

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 15, 2018 04:59 PM2018-09-15T16:59:46+5:302018-09-15T16:59:46+5:30

भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय मनोज तिवारी और रानी की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। 

Rani Chataji Bhojpuri song goes viral | Video: रानी चटर्जी के इस गाने ने मचाई सनसनी, खतरनाक है डांस मूव्स

Video: रानी चटर्जी के इस गाने ने मचाई सनसनी, खतरनाक है डांस मूव्स

बॉलीवुड गानों के अलावा भोजपुरी गानों का भी अपना एक क्रेज है। शादी हो या पार्टी भोजपुरी गानों के बिना कुछ कमी लगती है।  हाल ही में क्वीन ऑफ भोजपुरी नाम से फेमस मशहूर रानी चटर्जी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रानी का जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

फिल्म 'शिव रक्षक' का गाना 'तेरी विस्की से रिस्की जवानी' को अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को इंदु सोनाली और घुंघरू जी ने गाया है। इसे लिरिक्स आजाद सिंह ने दिए हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर दिनेश एस। यादव हैं। 

रानी ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। हर साल चार से पांच फिल्मों में काम करने वाली रानी अपनी हर फिल्म के लिए 5 से 8 लाख रुपए लेती हैं।   

रानी ने साल 2004 में रिलीज हुई  फिल्म‘ससुरा बड़ा पइसावाला’से  भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। मनोज तिवारी के साथ इस फिल्म में रानी चटर्जी ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय मनोज तिवारी और रानी की जोड़ी लोग काफी पसंद करते थे। 

Web Title: Rani Chataji Bhojpuri song goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे