रणदीप हुड्डा ने हरियाणा के लोगों की दी सलाह, कहा- घर तै बाहर न लिकडियो, हरियाणा पुलिस आल्या नै...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 27, 2020 03:55 PM2020-03-27T15:55:35+5:302020-03-27T15:55:35+5:30

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 21 दिन के लॉकडाउन में स्पेशल हरियाणा वासियों के लिए मैसेज दिया है। रणदीप ने हरियाणवी में बोल कर लोगों को एक वीडियो मैसेज दिया है।

randeep hooda latest video reaction on amid haryana lockdown | रणदीप हुड्डा ने हरियाणा के लोगों की दी सलाह, कहा- घर तै बाहर न लिकडियो, हरियाणा पुलिस आल्या नै...

फाइल फोटो

Highlightsकोरोना वायरस का खतरा देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन के पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है।

कोरोना वायरस का खतरा देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसमें संक्रमित होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने 21 दिन के पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। ऐसे में रोहतक जिले के बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने 21 दिन के लॉकडाउन में स्पेशल हरियाणा वासियों के लिए मैसेज दिया है। रणदीप ने हरियाणवी में बोल कर लोगों को एक वीडियो मैसेज  दिया है।

क्या कहा रणदीप ने 

हां भाई गाम आल्यो राम-राम। यो वीडियो स्पेशल मैं हरियाणा आल्या खातर बणाऊ सूं। भाई-बहन, ताऊ-काका सारे घरा रहो। यो प्रशासन की तरफ तै कर्फ्यू ना है, यो म्हारी सबकी भलाई के लिए है। दुनिया मैं म्हामारी फैली होई है। इब इसमैं के करोगे, सारा दिन घरा रहणा मुश्किल हो जै है। 

बड़े-बुढ्या तै गुजारिश है, थोड़े दिन तई ताश अर हुक्का छोड़ दो। थोड़ी सेहत भी सुधर जै गी, थोड़े फेफड़े फेरतै काम करण लाग जेंगे। जै बोर होंदे हो तो अपने पोता नै, बालका नै राग बताओ, रागणी बताओ, इसी चीज बताओ या तकनीक आण तै पहलै के होया करता, म्हारा कल्चर, म्हारी सभ्यता।

म्हारी लिपी कोन्या, किते ना किते म्हारी संस्कृति मरती जा है। यो 21 दिन का मौका है, एक दूसरे नै बात बताओ। अर बालको बड़े-बुढ्या की सुणो, उनतै सवाल पूछो, उनके वीडियो बनाओ, सोशल मीडिया पै डालो। कई काम हो सकै हैं। 

अर अपणी मां तै, भाभी तै उनकी तकलीफ पूछो। क्यूकर उनकी मदद कर सको हो। रांडे बणे मत हांडो, घर तै बाहर मत लिकड़ो। बस याहे गुजारिश है थारे भाई की एक बात सुण लो। अर जो घर तै बाहर लिकड़ोगे हरियाणा पुलिस आल्या नै स्प्रै मारकै लट्ठ राख रखे हैं, सीधा करदेगी। 


पर इसकी नौबत नी आणी चहिए। अपणे घरा रहो, घर की बात, अपनी सभ्यता-संस्कृति के बारे मैं सीखो। पर घरां रहो। राम-राम, जय हिंद। ़

रणदीप का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोगों को उनका ये अंदाज खासा पसंद आया है। एक्टर के इस वीडियो पर लोग तरह तरह से कमेंट कर रहे हैं।
 

Web Title: randeep hooda latest video reaction on amid haryana lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे