लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले मंदिर पहुंचे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, कल इंफाल में होगी ग्रैंड वेडिंग

By अंजली चौहान | Updated: November 28, 2023 17:07 IST

इम्फाल पूर्वी जिले के हिंगांग में एक मंदिर में पूजा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, हुड्डा ने कहा, "मणिपुर के लिए शांति, दुनिया में हर जगह शांति और हमारे लिए एक खुशहाल वैवाहिक जीवन।"

Open in App

इंफाल: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी लेडीलव लिन लैशराम एक दिन के इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले जोड़े ने इंफाल पूर्वी जिले के हिंगांग स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान रणदीप ने बारीक सिला हुआ कुर्ता सेट पहने हुए हैं वहीं, लिन ने एक सुंदर गुलाबी साड़ी चुनी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, रणदीप हुडा और लिन ने श्री गोविंदजी मंदिर के भी दर्शन किए। इस दौरान एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं एक सुखद भविष्य, मणिपुर और दुनिया में हर जगह शांति, एक सुखी वैवाहिक जीवन और कई अन्य चीजों के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें पा लूंगा।" 

पिछले हफ्ते ही रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने अपनी शादी की घोषणा की थी। जोड़े ने एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था, “डेस्टिनी के साथ एक डेट। 29.11.2023. महाभारत से सीख लेते हुए, जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं।

हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी जिसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा।

जैसा कि हम इस यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं हम संस्कृतियों के इस मिलन से आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और प्रकाश में, लिन और रणदीप।"

रणदीप हुड्डा और लिन दोनों कुछ समय से रिलेशनशिप में है। रणदीप को बॉलीवुड के एक पॉपुलर एक्टर हैं वहीं लिन एक मॉडल, अभिनेत्री और व्यवसायी महिला हैं, जिन्होंने 'मैरी कॉम', 'रंगून' और हाल ही में 'जाने जान' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

टॅग्स :रणदीप हुड्डामणिपुरबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई