लाइव न्यूज़ :

रणवीर-दीपिका के बाद बॉलीवुड के दो कपल भी लेंगे सात फेरे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 7, 2018 09:25 IST

बीते साल दिसंबर में अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से ही बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला शुरू हुआ है। अनुष्का के बाद सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई।

Open in App

मुंबई, 7 जुलाई:  बीते साल दिसंबर में अनुष्का शर्मा की शादी के बाद से ही बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला शुरू हुआ है। अनुष्का के बाद सोनम कपूर  ने  दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी रचाई। साथ ही एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी रचाई। इस सब के बीच  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरों ने जमकर सुर्खियां बटोरी हुई हैं। कहा जा रहा है कि ये दोनों इसी साल के अंत में इटली में फेके लेंगे। अब खबरों की मानें तो बॉलीवुड के दो और कपल हैं जो इस साल फेरे  ले लेंगे।

खबरों की मानें वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। वरुण और नताशा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।  वरुण ने जब अपना फिल्मी करियर शुरू भी नहीं किया था उस समय से वो नताशा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को आए दिन साथ देखा जाता है। वैसे दोनों ने कभी ऑफिसियली रिश्ता का ऐलान नहीं किया है।

वहीं, वरुण को नताशा के बारे में पब्लिकली बात करना ज्यादा पसंद नहीं हैं लेकिन कहा जा रहा हैं कि 2019 और 2020 तक वरुण, नताशा के साथ सात फेरे ले सकते हैं। इसी बीच आलिया और रनबीर के इश्क के चर्चे खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।  खबरों के मुताबिक सुर्खियां बटोरीं हैं तो वह हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरों ने।

वहीं, अब दोनों पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म को रणबीर कपूर के दोस्त अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। पीपिंग मून ने ही रणबीर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबर सबसे पहले आप तक पहुंचाई थीं, जब वो जनवरी में बुदापेस्ट से ‘ब्रह्मास्त्र’ की रेकी कर मुंबई लौटें थें, कहा जा रहा है कि दोनों की फैमिली भी इसके रिश्ते से ‘राजी’ हैं और 2019 और 2020 ये कपल भी शादी रचा सकता हैं।

इसके अलावा रणवीर जल्द ही गली बॉय में नजर आएंगे। इसमें उनके आलिया भट्ट भी लीड रोल में होंगे। मुंबई की गलियों में रहने वाले स्ट्रीट रैपर्स की यह कहानी है जो रियल लाइफ से प्र‍ेरित है। वहीं अगर दीपिका के बारे में बात करें तो 'पद्मावत' के बाद उन्होंने किसी प्रोजेक्ट को हाथ में नहीं लिया है।    

टॅग्स :रणबीर कपूररणवीर सिंहदीपिका पादुकोणआलिया भट्टवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई