लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट आज गुपचुप तरीके से करने जा रहे सगाई?, चाचा रणधीर कपूर ने कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: December 30, 2020 12:59 IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफी दिनों से अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बिजी थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि इस फिल्म के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं, लेकिन आलिया ने ऐसी किसी भी खबर से साफ इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और अपने फैमिली के साथ राजस्थान के लिए रवाना हुए हैं।रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। स बात का कयास लगाया जा रहा है रणबीर और आलिया की सगाई होने जा रही है

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, अपनी मां नीतू सिंह और गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ परसों के दिन मुंबई से जयपुर के‌ लिए रवाना हुए थे। फिलहाल ये सभी अपने अन्य करीबी दोस्तों के साथ सभी रणथम्बोर के अमन होटल में ठहरे हुए हैं। यहां रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी रुके हुए हैं। जिसके बाद से रणबीर और आलिया के कई करीबियों के साथ इकट्ठा हो जाने से अब इस बात का कयास लगाया जा रहा है रणबीर और आलिया की सगाई होने जा रही है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर के चाचा और अभिनेता रणधीर कपूर ने फोन पर इस खबर की प्रामाणिकता से साफ इनकार किया और इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। रणधीर कपूर ने कहा, "नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं है। इस खबर में कोई दम नहीं है। अगर रणबीर और आलिया की सगाई होनेवाली होती तो मैं और परिवार के बाकी लोग भी तो वहां होते न! रणबीर, आलिया, नीतू वहां छुट्टियां मनाने और नये साल का जश्न मनाने के लिए गये हुए हैं। इसके अलावा और कोई बात नहीं है।"

कपूर परिवार के एक अन्य सदस्य ने भी रणबीर और आलिया की सगाई की खबर को गलत ठहराया और कहा कि वे सभी वहां पर छु्ट्टियां मनाने गये हुए हैं। एक सूत्र ने कहा, "सगाई की खबर कोरी गप्प के अलावा कुछ भी नहीं है।" इसके अलावा आलिया भट्ट की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने इस खबर को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि अथवा इससे इनकार करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "मैं इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती हूं।"

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर ने पत्रकार राजीव मसंद को दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि इस साल अगर कोविड-19 महामारी नहीं आई होती तो वे आलिया के साथ शादी कर चुके होते।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टनीतू सिंहरणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई