लाइव न्यूज़ :

रणबीर-आलिया की बेटी राहा पहली बार आई मीडिया के सामने, नीली आंखों वाली गुड़िया की तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई धूम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 25, 2023 15:50 IST

नीली आंखों वाली राहा अपने माता-पिता के साथ वार्षिक क्रिसमस लंच में परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहनकर शामिल हुई। पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में राहा को गुलाबी और सफेद रंग की पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर-आलिया की बेटी राहा पहली बार आई मीडिया के सामनेक्रिसमस लंच में परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहनकर शामिल हुईराहा को गुलाबी और सफेद रंग की पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है

Ranbir Kapoor Alia Introduce Raha: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस के मौके पर अपनी बेटी राहा को पहली बार मीडिया मीडिया से मिलवाया। 2022 में अपनी बेटी का स्वागत करने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने क्रिसमस लंच पर अपनी बेटी राहा को मीडिया से मिलवाया। जैसे ही नीली आंखों वाली राहा की तस्वीर सामने आई वैसे ही इंटरनेट पर धूम मच गई। 

नीली आंखों वाली राहा अपने माता-पिता के साथ वार्षिक क्रिसमस लंच में परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहनकर शामिल हुई। पैपराजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में राहा को गुलाबी और सफेद रंग की पोशाक पहने हुए देखा जा सकता है। वह लाल जूते पहने भी नजर आईं। राहा का जोरदार स्वागत किया गया। 

इस दौरान लंच के लिए रणबीर को काली टी और जैकेट के साथ काली पैंट पहने देखा गया। आलिया को काले रंग की ड्रेस पहने हुए देखा गया, जिस पर लाल फूल बने हुए थे। इस मौके पर सबने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और राहा को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। रणबीर उन्हें कैमरामैन का अभिवादन करना सिखा रहे थे। वीडियो देखें।

बता दें कि साल 2022 में माता पिता बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राहा को दुनिया के सामने पेश करने से पहले कुछ समय इंतजार करने का फैसला किया था।रणबीर और आलिया ने  इस साल की शुरुआत में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में इसका कारण भी बताया था। उन्होंने कहा था कि हम नहीं जानते कि हम इंटरनेट पर उसकी तस्वीरों के बारे में कैसा महसूस करते हैं। 

रणबीर अक्सर उनके बारे में बात करते रहे हैं। अभिनेता पहले भी कह चुके हैं कि वह उन लोगों को राहा की तस्वीरें दिखाने से नहीं कतराते हैं जिनसे वह अक्सर मिलते हैं। रणबीर ने हाल ही में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी बेटी राहा का नाम अपनी कॉलर बोन पर गुदवाया है।

टॅग्स :रणबीर कपूरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?