लाइव न्यूज़ :

मेरे भाई की शादी है, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने साझा किया पोस्ट, नीतू कपूर ने मेहंदी से हाथ पर लिखवाया ऋषि कपूर का नाम

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 13:23 IST

बारात मुंबई के चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले (दिवंगत राज कपूर की पत्नी के नाम पर) से चलकर और टोनी पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के बन रहे घर 'वास्तु' तक जाएगी ।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने मेहंदी से हाथ पर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखावाया हैनीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने डांस स्क्वॉड की तस्वीर भी साझा की है

मुंबईः बॉलीवुड के दो सबसे चर्चित अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे दोपहर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी में नीतू कपूर, करीना कपूर, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अयान मुखर्जी और अन्य शामिल होंगे।

इस बीच नीतू कपूर और रणबीर की बहन रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर शादी से पहले की तस्वीरें साझा की हैं। नीतू ने जहां अपने डांस ग्रुप की फोटो साझा की वहीं रिद्धिमा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई ड्रेस पोस्ट की है। रिद्धिमा ने पोस्ट के साथ लिखा- भाई की शादी है।वहीं नीतू कपूर मेहंदी सेरेमनी के दौरान अपने हाथ पर मेहंदी से ऋषि कपूर का नाम लिखवाया पोस्ट साझा किया है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपने घर वास्तु में शादी के बंधन में बंधेंगे। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन ने शादी के लिए तैयार अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने हाल ही में अभिनेता आदित्य सील से शादी की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, बारात मुंबई के चेंबूर स्थित कृष्णा राज बंगले (दिवंगत राज कपूर की पत्नी के नाम पर) से चलकर और टोनी पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के बन रहे घर 'वास्तु' तक जाएगी । दोनों बंगले एक-दो किलोमीटर से भी कम दूरी पर हैं। यहां से बारात दुल्हन के घर के लिए रवाना होगी।

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरनीतू सिंहमहेश भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Poori Kahani: हिरण्या-अर्हान की जोड़ी और डेब्यू डायरेक्टर सुहृता दास के साथ ‘तू मेरी पूरी कहानी’, महेश भट्ट का नया दांव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल