सूरत के जौहरी ने आलिया और रणबीर को सोने का गुलदस्ता भेज दी शादी की शुभकामनाएं
By अनिल शर्मा | Published: April 14, 2022 02:04 PM2022-04-14T14:04:15+5:302022-04-14T14:27:35+5:30
रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि की याद में बुधवार पूजा के बाद मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था। शादी गुरुवार यानी आज बैसाखी के शुभ अवसर पर वास्तु में होगी...
मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए न केवल शुभकामनाएं बल्कि उपहार भी आ रहे हैं। उनकी शादी से एक दिन पहले एक जौहरी ने दोनों को सोने का गुलदस्ता भेज शुभकामनाएं दी। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो आदमी लव बर्ड्स के लिए गुलदस्ते के साथ पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। उपहार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह सोने की पन्नी के साथ लेपित सोने का गुलदस्ता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष उपहार सूरत में एक जौहरी द्वारा भेजा गया था। रणबीर और आलिया की शादी से पहले की रस्में बुधवार सुबह बांद्रा में रणबीर के वास्तु आवास पर शुरू हुईं। रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि की याद में पूजा के बाद मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया था। शादी गुरुवार यानी आज बैसाखी के शुभ अवसर पर वास्तु में होने जा रही है।
Maharashtra | Residence of Actor Ranbir Kapoor illuminated ahead of his wedding with actor Alia Bhatt.
— ANI (@ANI) April 13, 2022
The duo is set to tie the knot on April 14.#RanbirKapoorAliaBhattWeddingpic.twitter.com/VPGp0RAF78
रणबीर ने साल 2018 में जीक्यू से बात करते हुए, अपने रिश्ते का खुलासा किया था। रणबीर ने तब कहा था कि इसके बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। इसे थोड़ा पकने दें। वहीं हाल ही में फिल्ममेकर सुभाष घई ये कहते हुए भावुक हो गए कि ऋषि कपूर का सपना अब पूरा हो रहा है। घई ने बताया था ऋषि कपूर आलिया और रणबीर की शादी साल 2020 में ही करा देना चाहते थे। इसकी उन्होंने योजना भी बना ली थी।