लाइव न्यूज़ :

रणबीर-आलिया की शादीः ब्रह्मास्त्र निर्देशक और करण जौहर ने दी शुभकामनाएं, आज मेहंदी की रस्म

By भाषा | Updated: April 13, 2022 14:53 IST

‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने ‘केसरिया’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें रणबीर और आलिया वाराणसी की गलियों में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी और फिल्म निर्माता करण जौहर ने आलिया-रणबीर को शादी की बधाई दी हैअयान और करण ने इंस्टाग्राम पर शुभकामनाएं दी जिसके बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैंकपूर परिवार के चेंबूर में स्थित बंगले को भी फूलों और लाइट से सजाया गया है

मुंबईः बॉलीवुड में अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की शादी को लेकर चर्चा तेज होती जा रही है। इस बीच, उनके करीबी दोस्त अयान मुखर्जी और करण जौहर ने बुधवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया।

अयान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में आगामी फिल्म ‘‘ब्रह्मास्त्र’’ के एक रोमांटिक गाने का टीज़र जारी कर रणबीर और आलिया को जिंदगी के नये सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं करण जौहर ने भी गाने का टीज़र पोस्ट कर दोनों को वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। रणबीर और आलिया के विवाह समारोह से जुड़ी जानकारियों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, सूत्रों के मुताबिक बुधवार से मेहंदी की रस्म शुरू होगी, जिसमें केवल परिवार और नज़दीकी दोस्त ही शामिल होंगे।

‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक अयान मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के गाने ‘केसरिया’ का एक वीडियो साझा किया, जिसमें रणबीर और आलिया वाराणसी की गलियों में रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर और आलिया एक-दूसरे के नज़दीक आए और उनका प्यार परवान चढ़ा। अयान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘‘ यह गाना अपने जीवन की पवित्र यात्रा की शुरुआत करने जा रहे रणबीर और आलिया को उपहार के रूप में भेंट करता हूं। इस दुनिया में मेरे सबसे खास और प्रिय रणबीर और आलिया को शुभकामनाएं।’’

फिल्मकार करण जौहर ने भी गाने का वीडियो पोस्ट करते हुए रणबीर और आलिया को शुभकामनाएं दी हैं। बांद्रा की एक इमारत ‘वास्तु’ में रणबीर और आलिया अलग-अलग मंजिलों पर रहते हैं। इमारत को मंगलवार की शाम को सजा दिया गया है। कपूर परिवार के चेंबूर में स्थित बंगले को भी फूलों और लाइट से सजाया गया है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपने परिवार के साथ दिल्ली से मुंबई आ चुकी हैं। 

टॅग्स :आलिया भट्टरणबीर कपूरकरण जौहरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?