जानिए कौन हैं 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज? सोनम कपूर से है खास कनेक्शन
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 13, 2020 12:08 PM2020-05-13T12:08:32+5:302020-05-13T12:08:32+5:30
राणा दग्गुबाती ने खुद ही सोशल मीडिया पर मुहर लगाई है कि वह किसको डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ फोटो हाल ही में एक्टर ने शेयर की है।
एक्टर राणा दग्गुबादी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। स्टार्स का नाम किसी के साथ जुड़ना अब आम सी बात हो गई है। ऐसा तो बहुत ही कम होता है जब सेलेब्स अपने रिलेशन को सबके सामने कबूल करें। लेकिन राणा मे सबके सामने अपने इश्क का इजहार कर दिया है।
राणा के इस पोस्ट के बाद एक तरफ जहां उनके दोस्त और फैंस हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं। राणा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लोगों को बताया है कि वो किसे डेट कर रहे हैं।
राणा दग्गुबाती ने खुद ही सोशल मीडिया पर मुहर लगाई है कि वह किसको डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ फोटो हाल ही में एक्टर ने शेयर की है। फोटो शेयर करके राणा ने लिखा है कि और उसने हां कह दी है। इस बात की घोषणा राणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है। इस कैप्शन के साथ एक्टर ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।
कौन हैं राणा की गर्लफ्रेंड
राणा की गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज का जन्म हैदराबाद में हुआ है। खास बात ये है कि मिहिका एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। मिहीका की एक कंपनी भी है, जिसका नाम है- Dew Drop Design Studio है। ये एक इंटीरियर डिजाइन और डेकोर बिजनेस है। मिहीका की कंपनी शादी और आलीशान ईवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती है।
मिहीका बजाज का सोनम कपूर से भी कनेक्शन है। सोनम की मिहीका के साथ कई तस्वीरें छाई हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मिहीका की फैमिली और सोनम कपूर की फैमिली एक-दूसरे के क्लोज फ्रेंड्स हैं। मिहीका को सोनम कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर सभी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
गौरबतल है कि राणा दग्गुबाती दक्षिण सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी सक्रिय हैं। राणा साल 2011 में 'दम मारो दम' फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफउल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।