रामायण का है चौंकाने वाला सच, असल जिन्दगी के बाप बेटे, स्क्रीन पर बने ससुर-दामाद-जानकर रह जाएंगे हैरान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 21, 2020 10:47 AM2020-04-21T10:47:23+5:302020-04-21T10:47:23+5:30
रामायण ने टीवी की दुनिया में नया इतिहास लिखा था। इस पौराणिक सीरियल के सभी किरदार हो या एक्टर्स की शानदार एक्टिंग, इस सीरियल को आज भी देख कर लोग भावुक हो जाते हैं
दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।
रामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।रामायण अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचे वाली है।
टीवी पर आने वाली इस रामायण में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसे कई किरदार अहम थे। इस सीरियल में एक असल जिंदगी के पिता पुत्र ने भी साथ में काम किया था।
वैसे तो आप इस सीरियल से जुड़े हर किरदार और उन्हें निभाने वाले एक्टर्स को जानते होंगे। लेकिन फैंस शायद ये नहीं जानते होंगे रामायण सीरियल में असल बाप बेटे ने ससुर और दामाद का किरदार निभाया था।
दरअसल सुमित्रा के पुत्र शत्रुघ्न का किरदार निभाने वाले समीर राजदा और सीता के पिता जनक के किरदार में नज़र आये मूलराज राजदा। दोनों ने सीरियल में ससुर और दामाद का किरदार निभाया था। लेकिन असल जिंदगी में जनक बने मुलराज़, समीर के पिता हैं। हालांकि, मूलराज अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।
शत्रुघ्न का निभाया रोल
रामायण में शत्रुघ्न का रोल बाकियों के मुकाबले थोड़ा कम था लेकिन इस रोल को निभाने वाले समीर राजदा फैंस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए थे।
समीर राजदा जिन्होंने शो में शत्रुघ्न का किरदार निभाया था, वह अभी भी काफी सक्रिय हैं और एक टेलीविजन शो का हिस्सा हैं। समीर को सोनी टीवी के क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड में देखा जा सकता है। वह शो में सकारात्मक और ग्रे शेड किरदारों का मिश्रण करते हैं।
समीर गुजराती सिनेमा में एक प्रसिद्ध नाम है। उन्हें ‘लव कुश’ और ‘महाभारत’ जैसे धारावाहिकों में भी देखा गया था। आखरी बार वह सन 2008 में ‘हमारी देवरानी’ सीरियल में नज़र आये थे।