'रामायण' में ये एक्ट्रेस बनी थी भरत की पत्नी, 33 सालों से एक्टिंग का मनवा रही लोहा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 20, 2020 10:13 AM2020-04-20T10:13:28+5:302020-04-20T10:16:50+5:30

पिछले 33 सालों से सुलक्षणा इंडस्ट्री में लगातार सक्रिय हैं। वो अपने काम को बेहद एंजॉय करती हैं।

ramayan sulakshana khatri as mandavi | 'रामायण' में ये एक्ट्रेस बनी थी भरत की पत्नी, 33 सालों से एक्टिंग का मनवा रही लोहा

'रामायण' में ये एक्ट्रेस बनी थी भरत की पत्नी, 33 सालों से एक्टिंग का मनवा रही लोहा

Highlightsरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है।दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है।


दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामानंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। दूरदर्शन पर आ रहे रामायण के हर एक किरदार से फिर से लोगों को प्यार हो गया है। शो टीआरपी में नंबर एक पर चल रहा है।रामायण अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचे वाली है।

टीवी पर आने वाली इस रामायण में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण, भरत जैसे कई किरदार अहम थे।  इनके अलावा छोटे-छोटे किरदारों में कई अभिनेताओं ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं सुलक्षणा खत्री।सुलक्षणा ने भरत की पत्नी का रोल निभाया था।

सुलक्षणा 33 साल से मनोरंजन जगह में सक्रीय हैं। एक्ट्रेस ने रामायण से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुलक्षणा भरत की पत्नी मांडवी के रोल में नजर आईं थीं।  हालांकि उनका रोल छोटा था लेकिन उनके करियर के रास्ते यहीं से खुल गए थे। इसके बाद  वह रामानंद सागर के ही श्रीकृष्णा और अलिफ लैला में नजर आईं।

इन सीरियल्स में कभी वो राक्षसी तो कभी ग्रामीण महिला के रोल में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने हर एक रोल में पूरी मेहनत और ईमानदारी दिखाई। किरयर की शुरुआत में एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों में भी काम किया था।उन्होंने गुजराती और हरियाणवी फिल्मों में भी काम किया है। सुलक्षणा हाल ही में सीरियल 'बेगूसराय', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'संजीवनी' और 'महाराज की जय हो' में नजर आईं।

एक्ट्रेस पिछले 33 सालों से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं और अपनी छाप छोड़े हुए हैं।  अपने काम से फैंस को मनोरंजित कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कह चुकी हैं जब वो कोई प्रोजेक्ट  साइन करती हैं तो भूल जाती हैं वो फिल्म है या फिल्म शो।

Web Title: ramayan sulakshana khatri as mandavi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे