रामायण के प्रसारण ने एक बार फिर से मचाया तहलका, TRP के मामले में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 3, 2020 08:01 AM2020-04-03T08:01:35+5:302020-04-03T08:01:35+5:30

ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी।

ramayan re telecast on dd national doordarshan garnered highest rating | रामायण के प्रसारण ने एक बार फिर से मचाया तहलका, TRP के मामले में तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

फाइल फोटो

Highlightsप्रसारित किए गए शो में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहेएक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है।

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

प्रसारित किए गए शो में महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बक्शी और सर्कस जैसे शो शामिल रहे। ऐसे में एक तरफ जहां इन टीवी शोज से दर्शकों को खुशी मिली है तो वहीं अब चैनल के लिए भी खुशखबरी सामने आई है। वहीं, रामायण को एक बार फिर से फैंस के जबरदस्त प्यार मिल रहा है

एक बार फिर से रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रामायण की बराबर की टीआरपी का कोई भी शो अभी तक नहीं हुआ है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने एक ट्वीट के साथ इस बात की जानकारी दी है कि दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण ने हिंदी जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल)  शो के तहत 2015 के बाद से अभी तक की सबसे अधिकतम रेटिंग पाई है। वहीं शशि शेखर ने बार्क( BARC) को अपना स्त्रोत बताया है। ऐसे में साफ है कि रामायण की वजह से दूरदर्शन ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया है।


लोगों को एक बार फिर से सुबह के 9 बजने का इंतजार होने लगा है। ऐसे में रामायण सीरियल को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। वैसे तो रोज रामायण का प्रसारण सुबह 9 बजे होता है लेकिन शुक्रवार को इसमें देरी होने वाली है।

दरअसल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह कल यानी शुक्रवार को सुबह नौ बजे देशवासियों के लिए एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। यानि की इससे फैंस को रामायण देखने के लिए अब इंतजार करना पड़ेगा।

Web Title: ramayan re telecast on dd national doordarshan garnered highest rating

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे