'रामायण' के प्रसारण के साथ ही स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा-कलियुग की 'मंथरा'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 1, 2020 11:33 AM2020-04-01T11:33:07+5:302020-04-01T11:33:07+5:30

स्वरा अक्सर अपने बेवाक बोल के कारण ट्रोल होती ही रहती हैं। यूजर्स उनको किसी ना किसी ट्वीट के कारण ट्रोल कर ही देते हैं।

ramayan people trolled swara bhasker says she is manthara | 'रामायण' के प्रसारण के साथ ही स्वरा भास्कर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा-कलियुग की 'मंथरा'

फाइल फोटो

Highlightsजनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण किया गया हैरामायण का प्रसारण 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है।

जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण किया गया है। रामायण का प्रसारण 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रामानंद सागर कृत रामायण देखते हुए कई तस्वीरें वायरल हुईं। लोगों एक बार फिर से रामायण को उतना ही स्नेह दे रहे हैं, जितना पहले देते थे। ऐसे में रामायण के प्रसारण के कारण एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ट्रोड हो गई हैं।

ऐसे में स्वरा अक्सर अपने बेवाक बोल के कारण ट्रोल होती ही रहती हैं। यूजर्स उनको किसी ना किसी ट्वीट के कारण ट्रोल कर ही देते हैं। लेकिन इस बार वह रामायण के प्रसारण पर ट्रोल हो गई हैं। यूजर्स ने स्वरा की तुलना मंथरा से की है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने स्वरा की तुलना की है 'मंथरा' से। हाल ही में ट्विटर पर 'रामायण' के दो मशहूर महिला किरदार रानी कैकेयी और उनकी नौकरानी मंथरा ट्रेंड कर रही थीं। जिसके बाद लोगों ने स्वरा भास्कर की तुलना मंथरा से करना शुरू कर दी। यहां तक कि लोगों ने स्वरा को कलयुग की मंथरा तक बता दिया।






ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्वरा भास्कर ट्रोलर्स के निशाने पर आई हों। इससे पहले वह कइयों बार ट्रोलर्स के निशाने पर चुकी हैं। लेकिन ऐसा जरुर पहली बार हुआ है कि बिना कुछ कहे ही स्वरा जबदस्त ट्रोल हो गई हैं। रामायण अपने जमाने का सबसे प्रसिद्ध सीरियल है। जिसको आज भी फैंस उतना ही पसंद करते हैं।

Web Title: ramayan people trolled swara bhasker says she is manthara

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे