लाइव न्यूज़ :

अपने 'स्वयंवर' की तस्वीर शेयर कर 'रामायण' की सीता ने फैंस से पूछा मजेदार सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब

By अमित कुमार | Updated: May 29, 2020 21:12 IST

रामायण के हर एक सीन ने दर्शकों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी थी। लेकिन सीता स्वयंवर के दृश्य आज भी लोगों को अपनी ओर खींचने में सबसे अधिक सफल है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी इस शो की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस से सवाल पूछने का काम किया।

देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही रामानंद सागर द्वारा बनाया गया धार्मिक शो 'रामायण' चर्चा में है। हर जगह इस शो की तारीफ हो रही है। लोग इसमें काम करने वाले किरदारों के बारे में अधिक से अधिक जाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। 'रामायण' में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी इस शो की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। 

रामायण के हर एक सीन ने दर्शकों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी थी। लेकिन सीता स्वयंवर के दृश्य आज भी लोगों को अपनी ओर खींचने में सबसे अधिक सफल है। इस सीन को बनाने के लिए रामानंद सागर ने कड़ी मेहनत की थी। यही वजह है कि शो के दौरान दर्शकों को यह असल राम और सीता के विवाह का सीन लगा था। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के सवालों का जवाब देती रहती हैं। 

हाल ही में उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस से सवाल पूछने का काम किया। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटो शेयर की है। दीपिका इस फोटो में अपने पति हेमंत टोपीवाला के गले में वरमाला डाल रही हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा- बस ऐसे ही ख़्याल आया कि क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं अपने पति से कैसे मिली? 

दीपिका के इस सवाल पर फैंस ने उनसे इस किस्से को बताने की रिक्वेस्ट की। कुछ फैंस ने कहा वो खुद उनसे इस बारे में पूछना चाहते थे, लेकिन कभी पूछ नहीं पाए। बता दें कि दीपिका चिखलिया के पति हेमंत टोपीवाला उद्योगपति हैं। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां जूही और निधि हैं। 

टॅग्स :दीपिका चिखलियारामायणबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?