लाइव न्यूज़ :

रामायण के रावण हैं सकुशल, निधन की झूठी खबर हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 4, 2020 08:28 IST

'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को लेकर उनके निधन की खबर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जिस सीरियल धमाल मचाया वह है रामायण रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए।

भारतीय टेलीविजन पर इस वक्त जिस सीरियल धमाल मचाया वह है रामायण।रामायण सीरियल ने इस लॉकडाउन में टीआरपी के रिकॉर्ड बनाए। हर कोई इस वक्त रामायण देखना ही पसंद कियी। खास बात ये है कि फैंस शो से जुड़ी पर्दे के पीछे की कहानी जानने को भी जमकर आतुर नजर आ रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण ने कलाकारों को इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी दी कि लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लग गए। इन दिनों सीरियल टीआरपी में रिकॉर्ड बनाया। अब रामायण दूरदर्शन पर खत्म हो गई है।

शो के हर एक किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया है। इसी बीच  'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को लेकर उनके निधन की खबर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब खबर है कि उनके निधन को लेकर अफवाह उड़ाई गई। अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह के बारे में उनके भतीजे ने खुलासा किया है। 

रविवार को सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह उड़ने लगी कि रामानंद सागर के 'रामायण' सीरियल में रावण का किरदार करने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। इसके बाद उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी इस अफवाह को विराम लगाया। कौस्तुभ त्रिवेदी ने ट्विटर पर बताया कि अरविंद त्रिवेदी पूरी तरह से ठीक हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स से झूठी खबर ना फैसले की अपील की।  कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी लंकेश पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएं। धन्यवाद।' कौस्तुभ त्रिवेदी से पहले खुद अरविंद त्रिवेदी ने एक ट्वीट कर 'श्रीकृष्ण' सीरियल में कृष्ण का करिदार निभाने वाले अभिनेता सर्वदमन बनर्जी का ट्विटर पर आने पर स्वागत किया। 

 रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था ,जो काफी मशहूर है। उनका ये सीरियल साल 1987 में आया था। हाल ही में रामायण सीरियल का दूरदर्शन चैनल पर दोबारा प्रसारण किया गया। इस सीरियल को एक बार फिर से दर्शकों का काफी प्यार मिला, यही वजह है जो रामायण सीरियल ने हाल ही में टीआईपी का विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। 

 

 

 

टॅग्स :रामायण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्कीरामानंद सागर के बेटे आनंद सागर चोपड़ा का 84 वर्ष की आयु में निधन

भारतपूर्वी चंपारण में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा रामायण मंदिर, 500 करोड़ की लागत, 500 सालों तक सुरक्षित,  33 फीट ऊंचा और 210 टन वजन शिवलिंग, जानें खासियत

पूजा पाठMaharishi Valmiki Jayanti 2025: कैसे राम की भक्ति में लीन महर्षि वाल्मीकि?, रामायण रचयिता की जयंती

भारतDussehra 2025: दिल्ली के 4 सबसे फेमस रावण दहन स्थल, मेले की रौनक, झूले और खाने-पीने...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?