लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ को रामायण के 'राम' ने जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, कहा-संन्यासी से अच्छा राजा कोई और...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2020 15:21 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज 48वां जन्मदिन है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में 5 जून 1972 को जन्मे अजय सिंह बिष्ट गोरखपुर पहुंचकर योगी आदित्यनाथ बने थे

Open in App
ठळक मुद्दे1998 में 26 वर्ष की उम्र में योगी आदित्यनाथ पहली बार सांसद बनकर लोकसभा पहुंचे थे।योगी को जन्मदिन की हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है

आज यानी की 5 जून को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्मदिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनरो हर कोई बधाई दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यूपी के सीएम को बधाई दी है। ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि यूपी के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सभे क्षेत्रों में प्रगती की ओर आगे बढ़ रहा है। नागिरकों के जीवन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। सर्वशक्तिमान उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें। ऐसे में इस लिस्ट में अरुण गोविल भी शामिल हो गए हैं।

रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने भी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। अरुण गोविल काफी दिनों से सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अरुण का हर एक ट्वीट छा जाता है।

अब टीवी के राम ने बहुत ही अनोखे अंदाज में योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। अरुण गोविल ने ट्वीट करके लिखा है कि 'सन्यासी से अच्छा राजा कोई और नहीं हो सकता' रामायण के इस कथन को चरितार्थ करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की आत्मीय शुभकामनाएं।

अरुण गोविल का ये ट्वीट फैंस के बीच छा गया है। फैंस इस ट्वीट पर अपनी अपनी तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अरुण गोविल फिर से रामायण के प्रसारण से एक बार फिर से फैंस के बीच छाए हुए हैं। फैंस एक बार फिर से अरुण गोविल को जमकर प्यार और स्नेह दे रहे हैं।

कौन हैं योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के सामान्य से एक राजपूत परिवार में हुआ है। इनके पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सावित्री देवी है। योगी आदित्यनाथ के पिता का हाल ही में देहांत हुआ है। योगी आदित्यानाथ ने 1989 में ऋषिकेश के भरत मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं पास की और 1992 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी की पढ़ाई पूरी की है। योगी आदित्यनाथ ने कॉलेज के दिनों में ही राममंदिर आंदोलन से जुड़ गए थे। 

गोरखपुर से महंत अवैद्यनाथ चार बार सांसद रहे थे। उनके बाद उसी सीट से योगी आदित्यनाथ ने 1998 में 26 वर्ष की उम्र में लोकसभा पहुंचे और फिर लगातार 2017 तक पांच बार सांसद रहे। उसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ ली। 

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअरुण गोविल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?