लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया पोस्ट, लोगों से की ये अपील

By अमित कुमार | Updated: December 22, 2020 15:52 IST

अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक कई लोग आ चुके हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस को जब पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं तो उन्होंने तुरंत उनसे मिलने वाले लोगों को जांच की सलाह दी। रकुल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन कोरोना होने के कारण अब वह क्वारंटीन में हैं।रकुल से पहले वरुण धवन कोरोना के चपेट में आ गए थे।

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से फैल गया है। इसकी चपेट में कई सेलेब्स भी आ चुके हैं। कुछ दिन पहले एक्टर वरुण धवन को कोरोना होने की खबर आई थी। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस वायरस की चपेट में आ गई हैं। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने पिछले दिनों उनसे मिलने वाले लोगों को टेस्ट कराने की सलाह भी दी। 

रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ने लिखा- मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। मैं बेहतर महसूस कर रही हूं और अच्छे से आराम करुंगी ताकि शूट पर वापस जा सकूं। जो लोग मुझसे मिले हैं उनसे अनुरोध है कि वह अपना टेस्ट करवा लें। शुक्रिया और सुरक्षित रहें।

अब तक वरुण धवन, नीतू कपूर, कृति सेनन, अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब्स कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि, ये सभी अब ठीक हो चुके हैं। पिछले दिनों वरुण धवन संक्रमण मुक्त हो गए थे और उन्होंने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के धवन के सह-कलाकार नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता भी दिसम्बर के पहले सप्ताह में संक्रमित पाए गए थे।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि धवन और मेहता अब ठीक हो गए हैं और 19 दिसम्बर से चंड़ीगढ़ में फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। नीतू कपूर की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट 11 दिसम्बर को आई थी, जिसमें उनके संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि हुई थी।

टॅग्स :कोरोना वायरसरकुल प्रीत सिंहबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!