लाइव न्यूज़ :

Rakul Preet-Jackky Wedding: विवाह के पवित्र बंधन में बंधे रकुल और जैकी, आनंद कारज रीति-रिवाज से की शादी

By अंजली चौहान | Updated: February 21, 2024 17:18 IST

Rakul Preet-Jackky Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी कर ली।

Open in App

Rakul Preet-Jackky Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सात जन्मों के लिए एक-दूजे के हो गए हैं और बुधवार को जोड़े ने शादी रचा ली। गोवा में भव्य तरीके से कपल ने आनंद कराज रीति रिवाज से शादी संपन्न की है। हालांकि, कपल ने अभी तक कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की है लेकिन इनकी शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है जिसमें आनंद कराज परंपरा से संपन्न शादी के बारे में उल्लेख किया गया है।

सोशल मीडिया पर कार्ड वायरल होते ही फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई और कपल को बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। मालूम हो कि शादी समारोह आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में आयोजित किया गया है। रकुल और जैकी की शादी में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने दो विवाह समारोह किए - आनंद कारज और एक सिंधी शैली समारोह, जो उनकी संबंधित संस्कृतियों को दर्शाता है। दोपहर में उनकी आनंद कारज की रस्म हुई। इस बीच, सिंधी समारोह इस समय चल रहा है।

गोवा में शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कपल के दोस्तों समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए हैं। शादी से ठीक एक दिन पहले संगीत फक्शन का आयोजन किया गया जिसमें शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने जमकर डांस किया। एक्ट्रेस शिल्पा का डांस तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सभी खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही रकुल और जैकी के दोस्त वरुण धवन ने भी धांसू डांस कर महफिल में समा बांध दिया। 

इस बीच, नवविवाहित जोड़े की पहली तस्वीर का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। रकुल और जैकी ने शादी से पहले काफी समय तक डेट किया। उन्होंने अक्टूबर 2021 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल कमल हसन के साथ इंडियन 2 में नजर आएंगी। फिल्म में बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पहला भाग 1996 में रिलीज हुआ था और इसमें कमल हसन ने एक वृद्ध स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाई थी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ने का फैसला करता है।

दूसरी ओर, जैकी अपने अगले प्रोडक्शन बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, फिल्म में अक्षय, टाइगर, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं और यह ईद 2024 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहबॉलीवुड अभिनेत्रीवेडिंगगोवाहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई